Free Fire MAX OB47 Update की रिलीज डेट कंफर्म, नए Koda कैरेक्टर की होगी एंट्री
Free Fire MAX OB47 Update की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह अपडेट गेम में कई नए बदलाव, वेपन अपडेट व नए कैरेक्टर के साथ दस्तक देगा। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Nov 27, 2024, 07:59 PM (IST)
Free Fire MAX OB47 Update: फ्री फायर मैक्स अभी OB46 अपडेट पर काम कर रहा है। हालांकि, जल्द ही गेम में नया OB47 अपडेट जारी होने जा रहा है। गेम डेवलपर कंपनी ने फाइनली इस अपडेट की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। यह गेम 4 दिसंबर को जारी होने वाला है। नए अपडेट के साथ गेम में कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें Winterlands थीम शामिल है। Winterlands थीम के साथ गेम में Frosty Track और Festive Clock Tower की एंट्री होने जा रही है। इतना ही नहीं इस अपडेट के साथ गेम में Koda नाम के मेल कैरेक्टर की एंट्री होगी। वेपन अपडेट की बात करें, तो गेम में नए वेपन्स के साथ पावरफुल वेपन अटैचमेंट्स व बैलेंस अटैचमेंट भी दस्तक देंगे। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Free Fire MAX में OB46 अपडेट सितंबर में जारी किया गया था। लगभग 2 महीने के इंतजार के बाद अब गेम डेवलपर कंपनी ने Free Fire MAX OB47 अपडेट को ऑफिशियल कर दिया है। कंपनी ने अपडेट की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। Free Fire MAX OB47 अपडेट 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। नए अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स का गेमप्ले काफी मजेदार होने वाला है। यह अपडेट Winterlands थीम लेकर आ रहा है, जिसमें दो नए फीचर Frosty Track और Festive Clocktower शामिल है।
New Character
Free Fire MAX OB 47 Update के साथ गेम में नए कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है, जिसका नाम Koda होगा। यह कैरेक्टर मूमेंट स्पीड को बढ़ाने में काम करता है। इसके साथ कई अन्य कैरेक्टर्स में बैलेंस एडजस्टमेंट व स्किल रिवॉक किया जाएगा।
Weapon Update
नए अपडेट के साथ गेम में कई नए वेपन्स की भी एंट्री होने जा रही है, जिसमें M590 Shotgun मौजूद है। इसके अलावा, गेम में कई पावरफुल वेपन अटैचमेंट्स को पेश किया जाने वाला है। साथ ही मौजूदा गन्स में बैलेंस एडजस्टमेंट शामिल है, जिसमें P90, M4A1, M14 आदि शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।