Free Fire Max में फ्री मिल रहा Hargiz Jhukega Nahi इमोट, गेमर्स ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में Hargiz Jhukega Nahi Faded Wheel इवेंट आया है, जिसमें शानदार इमोट मिल रहा है। इस क्लासी इमोट को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा।

Published By: ajay verma | Published: Dec 09, 2024, 09:26 AM (IST)

Free Fire Max और Pushpa 2: The Rule के कोलैबरेशन से गेम में नए-नए इवेंट देखने को मिल रहे हैं। इनमें फिल्म से जुड़े पॉपुलर डायलॉग के वॉइस पैक और स्किन रिवॉर्ड के रूप में मिल रहे हैं। इस कड़ी में एक और Faded Wheel इवेंट आया है। इसका नाम Hargiz Jhukega Nahi है, जिससे खास इमोट पाने का चांस मिल रहा है। इसके अलावा, स्काई बोर्ड, पेट फूड, लूट बॉक्स, आर्मर क्रेट और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम्स भी इनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Hargiz Jhukega Nahi Event

फ्री फायर मैक्स का Hargiz Jhukega Nahi एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें शानदार रिवॉर्ड्स पाने के लिए स्पिन करना पड़ता है। हर स्पिन पर केवल एक आइटम मिलता है, वो भी आपकी किस्मत पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

नीचे आज के इवेंट में मिलने वाले आइटम की पूरी लिस्ट दी गई है :- और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

1. Hargiz Jhukega Nahi Emote

2. Cube Fragment

3. Egg Hunter Loot Crate

4. Skyboard-Riot Academy

5. Pet Food

6. Supply Crate

7. Parachute-Burning

8. Hurricane Delivery Weapon Loot Crate

9. Armor Crate

10. Loot Box-Fateful Wrath

काम की बात

इस इवेंट से ऊपर बताए आइटम पाने के लिए गेमर्स को सबसे पहले उन दो आइटम को चुनें, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद स्पिन बटन पर टैप करें। स्पिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिवॉर्ड मिल जाएगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड का उपयोग करना होगा।

यदि एक से अधिक बार स्पिन करना है, तो दूसरे स्पिन के लिए 19 डायमंड, तीसरे स्पिन के लिए 39 डायमंड, चौथे स्पिन के लिए 69 डायमंड, पांचवे स्पिन के लिए 99 डायमंड, छठे स्पिन के लिए 149 डायमंड, सातवे स्पिन के लिए 199 डायमंड और आंठवे स्पिन के लिए 499 डायमंड खर्च करने होंगे।

कैसे करें इवेंट एक्सेस

1. अपने Android फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।

2. स्क्रीन के लेफ्ट साइड में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. हाइलाइट सेक्शन में बने Hargiz Jhukega Nahi इवेंट पर टैप करें।

4. यहां से आप स्पिन करके शानदार इमोट पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।