Free Fire MAX में Kalahari मैप की बेस्ट लैंडिंग स्पॉट, आसानी से बढ़ेगी रैंक

Free Fire MAX में Kalahari मैप को काफी पसंद किया जाता है। प्लेयर्स को यहां अच्छी लूट मिलती है। इस मैप की बेस्ट लोकेशन नीचे बताई गई हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 13, 2023, 04:10 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में Kalahari मैप पर कई लोकेशन मिलती हैं।
  • प्लेयर्स को लैंडिंग से पहले ही स्पॉट सिलेक्ट कर लेना चाहिए।
  • लैंडिंग स्पॉट सिलेक्ट करने के लिए कई बातों का ध्यान रखान होता है।

Free Fire MAX में कई मैप्स मिलते हैं। प्लेयर्स kalahari मैप को काफी पसंद करते हैं। इसमें अच्छी लूट के लिए कई स्थान हैं। लूट के कारण प्लेयर्स ऐसी जगह लैंड कर जाते हैं, जहां उनका दुश्मनों का ज्यादा सामना करना पड़ता है। हर मैप की सभी जगह अच्छी नहीं होती हैं। प्लेयर्स को लैंड करने से पहले अपने गेमप्ले और स्ट्रेटजी के आधार पर अपने लिए अच्छा लैंडिंग स्पॉट सिलेक्ट करना होगा। आज हम यहां Kalahari मैप की बेस्ट लैंडिंग स्पॉट बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

Free Fire MAX Kalahari Map Best location

Mammoth

Garena Free Fire MAX के लोकप्रिय Kalahari मैप पर कई लैंडिंग लोकेशन हैं। बेस्ट लैंडिंग लोकेशन में से एक Mammoth भी है। इसे एक अच्छी लूट लोकेशन माना जाता है। इस पर लैंड कर प्लेयर्स जल्द अपनी रैंक भी पुश कर पाएंगे। हालांकि, यहां पर ज्यादातर स्क्वाड लैंड करते हैं। इस कारण प्लेयर्स को हमेशा उन पर अपनी नजर रखनी होंगी और उनसे बचकर रहना होगा।

Confinement

Confinement भी Kalahari मैप का जाना माना लैंडिंग स्पॉट है। यहां पर आपको लूट के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। एक स्क्वाड आसानी से लूट कर सकता है। यही कारण है कि यहां प्लेयर कम ही लैंड करते हैं। इस वजह से आपके मरने का जोखिम भी कम होता है।

Stone Ridge

फ्री फायर मैक्स में Stone Ridge एक ऐसा लैंडिंग स्पॉट है, जो न सिर्फ रैंक पुश करने में बल्कि अच्छी लूट दिलाने में भी मदद करते हैं। यहां पर आपको कई छोटे-छोटे घर बने हैं। इस कारण यहां अच्छी लूट मिल जाती है। साथ ही, रोटेट करने में भी आसानी होगी। जोन छोटा होते-होते आप एक जगह से दूसरी जगह पर मूव कर सकते हैं।

Shrines

लिस्ट में पांचवां नाम Shrines का है। इस मैप पर रैंक पुश के लिए यह अच्छा स्पॉट है। यहां पर कम ही प्लेयर लैंड करते हैं। इस कारण आप यहां पर सीधी किसी फाइट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यहां पर लूट भी अच्छी मिलती है।

Old Hampton

यह जगह मैप की ऊंचाई पर स्थित है। इस कारण प्लेयर्स को यहां लैंड करना पसंद नहीं है। हालांकि, लूट के मामले में भी यह अच्छा ऑप्शन है। यहां पर बने घरों में अच्छी लूट मिलती है। साथ ही, जोखिम भी होता है क्योंकि यहां आपके दुश्मन कम होते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।