Free Fire MAX July Month Booyah Pass: कब होगा रिलीज? जानें पूरी रिवॉर्ड लिस्ट

Free Fire MAX July Month Booyah Pass जल्द लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में लाइव होने वाला है। लाइव होने से पहले ही रिवॉर्ड लीक हो गए हैं। प्लेयर्स इससे कई प्रीमियम रिवॉर्ड पा सकेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 27, 2024, 10:31 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में जुलाई महीने का Booyah Pass आने वाला है।
  • इस पास के पेड और फ्री वर्जन होते हैं।
  • प्लेयर्स पास के जरिए प्रीमियम रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Free Fire MAX July Month Booyah Pass Leak Reward: Free Fire MAX OB45 Update जारी हो गया है। इस अपडेट के साथ गेम में नया कैरेक्टर और वेपन भी जुड़ा है। साथ ही, पुराने वेपन में विभिन्न बदलाव भी किए गए हैं। यह अपडेट गेम में लगभग दो महीने तक चलेगा। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में जुलाई महीने का Booyah Pass भी आने वाला है। बूयाह पास में फ्री और प्रीमियम आइटम दोनों मिलते हैं। गेमर्स को नए बूयाह पास के साथ मजेदा कंटेंट और रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। पास रिलीज होने से पहले ही इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड की डिटेल सामने आ गई है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX July Month Booyah Pass

Free Fire MAX July Month Booyah Pass 1 जुलाई, 2024 को लाइव हो जाएगा। इसके बाद गेमर्स इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड पा सकेंगे। प्लेयर्स के पास बूयाह पास पाने के दो ऑप्शन होते हैं। इसके दो वर्जन स्टैंडर्ड और प्रीमियम है। स्टैंडर्ड पास की कीमत 499 डायमंड है और प्रीमियम पास की कीमत 999 डायमंड है। इसके अलावा, पास का एक फ्री वर्जन भी आता है। इसमें प्लेयर्स गेम खेलकर कई लेवल पर पहुंच सकते हैं और रिवॉर्ड पा सकते हैं। लीक रिपोर्ट के अनुसार बताए गए रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

बूयाह पास में मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट

  • इस बूयाह पास में फीमेल कैरेक्टर के लिए एक नया आउटफिट मिलेगा।
  • प्लेयर्स को इस पास में कस्टम स्किन Mac10 मिलेगी।
  • इस पास में मिलने वाले Duck theme loot box स्किन की मदद से लूट बॉक्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • पास में गेमर्स के पास Duck theme Backpack skin भी मिलेगा।
  • शॉर्टी गन को अपग्रेड करने के लिए शॉर्टी प्रीमियम स्किन दी जा रही है।
  • बूयाह पास में एक नया इमोट मेल बंडल भी मिलेगा।
  • पास में मिलने वाले मैजिक क्यूब फ्रैगमेंट को एक्सचेंज करके स्पेशल आइटम पा सकते हैं।

ध्यान रखें कि यहां बताए गए रिवॉर्ड की लिस्ट अभी लीक रिपोर्ट के अनुसार है। पास रिलीज होने के बाद रिवॉर्ड में अंतर हो सकता है। प्लेयर्स अभी अपडेट के साथ गेम में आए कई इवेंट के जरिए फ्री रिवॉर्ड भी पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास आइटम पाने का यह अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।