Free Fire MAX Hacks: फ्री रूम कार्ड पाने का मौका, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को फ्री में रूम कार्ड पाने का मौका दे रहा है। ये रूम कार्ड गेमर्स के गेमिंग एक्पीरियंस को मजेदार बना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 26, 2024, 09:41 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फ्री रूम कार्ड मिल रहे हैं।
  • इसके लिए प्लेयर्स को टास्क पूरा नहीं करना होगा।
  • प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स एक इवेंट के जरिए 12 घंटे के लिए फ्री में बिना डायमंड खर्च किए रूम कार्ड पा सकते हैं। इस इवेंट को गेम में शुरू हुए काफी समय हो गया है। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस इवेंट की अवधि बढ़ा दी है। गेमर्स के पास अब फ्री रूम कार्ड पाने का मौका है। इस इवेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि गेमर्स हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Free Room Card

फ्री फायर मैक्स में चल रहे डेली फ्री रूम कार्ड की अविध अब 31 जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसके जरिए गेमर्स फ्री में हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। यह रूम कार्ड गेमर्स को पूरे 12 घंटे के लिए मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

इस इवेंट की खास बात यह है कि प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। वे आसानी से इसे हासिल कर सकते हैं। प्लेयर्स जैसे ही लॉग इन करेंगे, उन्हें इस दिन के 12 घंटे के लिए रूम कार्ड मिल जाएगा। प्लेयर्स को न डायमंड खर्च करने की जरूरत है और न ही कोई टास्क पूरा करना है। हालांकि, फ्री रूम कार्ड के लिए क्लेम करना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

फ्री रूम कार्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • गेमर्स को फ्री रूम कार्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद उन्हें होम पेज पर आ रहे Event ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह ऑप्शन लेफ्ट साइड में मिलेगा।
  • इसके बाद आपको Activities में जाना होगा। यहां पर आपको लेफ्ट साइड में कई इवेंट के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसमें से Free Room Card पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर राइट साइड में क्लेम करने का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करके रूम कार्ड पा लें।

इस तरह आप हर रोज 31 जुलाई तक रूम कार्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूम कार्ड के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने के लिए एक अलग प्राइवेट रूम बना पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।