Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान, अंत तक कर पाएंगे सर्वाइव

Free Fire Max पॉपुलर होने के साथ बहुत हार्ड है। इसमें अंत तक सर्वाइव करना बहुत कठिन है। कुछ तरीके हैं, जिससे गेम में अंत तक बना रहा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 16, 2024, 01:31 PM (IST)

Free Fire Max में अंत तक सर्वाइव करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। गेम अंत तक पहुंचते-पहुंचते इतना कठिन हो जाता है, जिससे बने रहने बहुत मुश्किल आती है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि गेम में वास्तविक प्लेयर्स की जगह बॉट्स (Bots) ले लेते हैं और वे गेमप्ले को बहुत हार्ड बना देते है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो फ्री फायर मैक्स में अंत तक बना रहा जा सकता है। आइए नीचे गेमिंग आर्टिकल में जानते हैं... और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Hacks Helps You To Surviving Till Last Zone

फाइट

फ्री फायर मैक्स में अंत तक सर्वाइव करने का सबसे आसान तरीका यह है कि बेकार की फाइट में उलझें। इससे आप बचे रहेंगे और आपके पास लूट की कभी कमी नहीं होगी। ऐसा करने से आपकी रैंक और K/D रेश्यो तेजी से बढ़ने लगेगा। और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट

जोन

गेम में जोन समय-समय पर छोटा होने लगता है। बने रहने के लिए जोन में सुरक्षित पहुंचना बहुत जरूरी है। ज्यादातर प्लेयर्स जोन पर ध्यान नहीं देते और बाहर ही नॉक आउट हो जाते हैं। सर्वाइव करने के लिए ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। जब भी मैच खेले, तो जोन पर नजर बनाए रखें। जैसे ही जोन कम हो, तो तुरंत जोन में एंटर करें। इसके लिए आप गेम में मिलने वाले व्हीकल का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में जीत की राह बनानी है आसान, अभी अपनाएं काम के Tips

लूट

फ्री फायर मैक्स में बने रहने के लिए अच्छी लूट पास होना बहुत जरूरी है। ज्यादातर प्लेयर्स बढ़िया लूट प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन अंत में पहुंने पर उनकी लूट खत्म हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप गेम में लगातार लूट कलेक्ट करते रहें। इससे आपकी लूट कभी खत्म नहीं होगी और सर्वाइव करने में भी मदद मिलेगी।

टीम

सर्वाइव करने के लिए फ्री फायर मैक्स में टीम के साथ खेलें। इससे आपको जरूरत के वक्त मदद मिलेगी, जिससे बने रहने में आसानी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।