Free Fire Max में नहीं मिलती अच्छी लूट, तुरंत फॉलो करें ये टिप्स

Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स में नए खिलाड़ी अच्छी लूट प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जिस कारण वे गेम से जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए खबर में नए प्लेयर्स के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो उनके काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Sep 07, 2024, 04:31 PM (IST)

Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स में अच्छी लूट प्राप्त करना बहुत जरूरी है। इससे गेम में जीत सुनिश्चित होती है। साथ ही, अंत तक सर्वाइव करने में मदद मिलती है। हालांकि, ज्यादातर नए प्लेयर्स गेम में अच्छी लूट प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे गेम से जल्दी बाहर हो जाते हैं। आप भी नए खिलाड़ी हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स में अच्छी लूट पाने के टिप्स देने वाले हैं। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Hacks to find good loot

लोकेशन

फ्री फायर मैक्स में कई लोकेशन जैसे क्लॉक टावर, फैक्टरी आदि हैं, जहां अच्छी-खासी लूट मिलती है। यहां लैंड करके आप ज्यादा से ज्यादा बुलेट, गन और मेडिकल किट कलेक्ट कर सकते हैं। इससे आपके गेम में बने रहने का चांस कई गुना बढ़ जाएगा। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

बैकपैक

लैंड करने के बाद हाई-लेवल वाला बैकपैक जरूर क्लेक्ट करें। इससे आपको ज्यादा लूट कैरी करने में आसानी होगी और लूट को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

व्हीकल

गरेना के इस गेम में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए व्हीकल मिलते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप दूसरे प्लेयर्स से पहले लूट हासिल कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और आपकी लोकेशन भी बदलती रहती है, जिससे दुश्मन के लिए आपको ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कैरेक्टर

गरेना फ्री फायर मैक्स के कैरेक्टर कई पावर के साथ आते हैं। इसका इस्तेमाल लूट के समय करना चाहिए। फ्री फायर मैक्स में पालोमा नाम की कैरेक्टर मिलती है, जिसकी मदद से आप 120 अतिरिक्त बारूद कैरी कर सकते हैं। वहीं, केली आपके दौड़ने की स्पीड 6 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। इनके अलावा आप आलोक कैरेक्टर का भी उपयोग कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।