Free Fire Max के नए प्लेयर्स के बहुत काम आएंगे ये हैक्स, आसानी से कर पाएंगे सर्वाइव

Free Fire Max में नए खिलाड़ियों के लिए सोलो खेलते हुए सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए हम नए प्लेयर्स के लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जो उनके बहुत काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 11, 2024, 12:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है
  • ज्यादातर नए प्लेयर्स ऐसा नहीं कर पाते हैं
  • हमने नीचे कुछ हैक्स बताए हैं, जो नए प्लेयर्स के बहुत काम आएंगे

Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स सोलो खेलना पसंद करते हैं, क्योंकि अकेले खेलने से अधिक लूट पाने का मौका मिलता है। इससे गेमिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होता है। हालांकि, सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो जाता है। गेम से नॉक आउट होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अगर आप नए प्लेयर हैं और अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप गेम में अकेले खेलते हुए आसानी से सर्वाइव कर पाएंगे। आइए नीचे जानते हैं... और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Free Fire Max Hacks for new players to survive in solo matches

लैंडिंग

फ्री फायर मैक्स में अच्छी शुरुआत करने के लिए सही जगह लैंड करना बहुत जरूरी है। इससे अच्छी लूट पाने का अवसर मिलता है, जिससे गेम में बने रहने में आसानी होती है। आप अग्रेसिव प्लेयर हैं, तो आप उन लोकेशन पर लैंड कर सकते हैं, जहां प्लेयर्स की संख्या ज्यादा होती है। इससे आपको लूट प्राप्त करने और ज्यादा किल निकालने का मौका मिलेगा। इसके विपरीत आप प्लानिंग के साथ खेलना पसंद करते हैं, तो आप दूर दराज इलाकों में लैंड करें और एक-एक करके दुश्मन बाहर करें। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

वेपन

इस मल्टीप्लेयर गेम की शुरुआत में ज्यादातर क्लोज रेंज फाइट देखने को मिलती हैं। आप इस तरह की फाइट के लिए तैयार रहें और शॉटगन व असॉल्ट राइफल जैसे वेपन को जरूर चुनें। इससे शुरुआती लड़ाई में जीत मिलेगी और आप लंबे समय तक गेम में बने रह पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट

Safe जोन

गरेना फ्री फायर मैक्स में देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स अकेले खेलते हुए सेफ जोन के बाहर मर जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप सेफ जोन में बने रहें। इससे फायदा यह होगा कि आप गेम में बने रहेंगे और अपने दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रख पाएंगे।

फास्ट रिस्पॉन्स

फ्री फायर मैक्स गेम में जीत हासिल करनी है, तो तेज रिस्पॉन्ड करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आप विरोधियों के हमलों से बचकर उन पर पलट वार कर पाएंगे। इसके साथ ही आप गेम के दौरान हेडशॉट लगाने की कोशिश करें। इससे विरोधी को जल्दी नॉक आउट करने में बहुत मदद मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।