Free Fire Max की टॉप क्लास गन, नए प्लेयर्स के लिए हैं एकदम परफेक्ट
Free Fire Max Top Guns For Beginners: फ्री फायर मैक्स में कई गन हैं, जो नए प्लेयर्स के लिए एकदम सही है। हम आपको नीचे उन ही गन के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे फायदा यह होगा कि प्लेयर्स गेम में गन चलाना सीख जाएंगे और उन्हें गेमप्ले समझने में भी आसानी होगी।
Published By: ajay verma | Published: Apr 10, 2024, 11:07 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire Max अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं
- गन्स गेम में जीत दिलाने में अहम रोल अदा करती हैं
- हम यहां कुछ गन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिगनर्स के लिए एकदम ठीक हैं
Free Fire Max Top Guns For Beginners: गरेना फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं। इस गेम में जीत हासिल करने के लिए गन का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। हालांकि, नए प्लेयर्स ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी नए खिलाड़ी हैं और आपको गेम में मिलने वाली गन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको यहां कुछ चुनिंदा गन के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप गेम में कर सकते हैं।
Free Fire Max Top Guns For Beginners
Groza
ग्रोजा फ्री फायर मैक्स की लोकप्रिय गन है। इस असॉल्ट राइफल का वेट कम है और इसे आप गेम में आसानी से कैरी करके घूम सकते हैं। इसका फायर रेट भी शानदार है। इसकी मदद से आप अपने विरोधी बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।
FAMAS
फ्री फायर मैक्स में इस गन का उपयोग मिड रेंज की फाइट्स में किया जा सकता है। इसमें Burst मोड मिलता है, जिससे यह वेपन एक बार में कई सारी बुलेट फायर करता है। इससे विरोधी को बहुत डैमेज पहुंचता है। इसके उपयोग से गेम में दुश्मनों को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है।
WoodPecker
फ्री फायर मैक्स के नए प्लेयर्स शुरुआत में WoodPecker स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गन पर स्कोप लगा हुआ होता है। इसमें अलग से स्कोप लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे आप दूर बैठे विरोधी को आसानी से मार गिरा सकते हैं।
AUG
फ्री फायर मैक्स की यह गन स्टेबल है। इसका फायर और डैमेज रेट अच्छा है। इसका उपयोग मिड रेंज की फाइट्स में किया जा सकता है। अगर आपने अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो आप इस गन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
MAG-7
मैग-7 का नाम क्लोज और मिड रेंज की फाइट्स में जीत दिलाने वाली गन्स में शुमार है। इसका फायर और डैमेज रेट बहुत अच्छा है। यह प्लेयर को गेम में ज्यादा किल निकालने में सक्षम बनाती है। इस गन की मदद से नए प्लेयर्स अपनी एक्यूरेसी को बेहतर बना सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।