Free Fire Max में मिलने वाली बेस्ट वेपन स्किन, बढ़ा देंगी गन की पावर
Free Fire Max में एक से बढ़कर एक गन स्किन मौजूद हैं। इनसे गन को नया लुक मिलता है। साथ ही, वेपन का फायर और डैमेज रेट बढ़ता है। इससे जीतने में भी मदद मिलती है।
Published By: ajay verma | Published: May 21, 2024, 02:12 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire Max में कई गन स्किन मिलती हैं
- इनसे वेपन का फायर रेट बढ़ता है
- साथ ही, वेपन को नया लुक भी मिलता है
Free Fire Max में मिलने वाली गन स्किन ऐसा आइटम है, जिसे सभी प्लेयर्स बहुत पसंद करते हैं। इनसे वेपन को न सिर्फ अलग लुक मिलता है बल्कि इससे फायर और डैमेज रेट कई गुना बढ़ जाता है। इन गन स्किन को डायमंड खर्च करके इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए शानदार गन स्किन तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां टॉप-4 गन स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हाल ही में ऐड किया गया है। आइए इन स्किन पर डालते हैं एक नजर...
Free Fire Max Top 4 Gun Skins
AK47 Silent Eye
AK47 Silent Eye गन स्किन दिखने में बहुत सुंदर लगती है। यह आपकी गन को जबरदस्त लुक देने के साथ उसके फायर रेट को कई गुना बढ़ा देती है, जिससे दुश्मनों को गेम से बाहर करना आसान हो जाता है। इस वेपन स्किन को इन-गेम स्टोर पर जाकर डायमंड खर्च करके खरीदा जा सकता है। इसे हाल ही में ऐड किया गया है।
SPAS12 Winterland
अगर आपको फ्री फायर मैक्स में SPAS12 गन यूज करना पसंद है, तो आप इस गन स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके वेपन की पावर बढ़ जाएगी। हालांकि, इसके उपयोग से मैगजीन का साइज छोटा हो जाएगा। इसे भी इन-गेम से स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Striking Pink
स्ट्राइकिंग पिंक स्किन यूज करके फ्री फायर मैक्स में दुसरों से अलग लग सकते हैं। इसकी खूबी है कि यह आर्मर को भेदने में सक्षम है। इससे वेपन का डैमेज व फायर रेट भी बढ़ जाता है। इसे खासतौर पर फीमेल प्लेयर्स के लिए जोड़ा गया है।
UMP Lively Beast
यह गन स्किन बहुत कूल है। इसमें ब्लू, पिंक और येलो कलर का इस्तेमाल किया गया है। यह गन के फायर रेट के साथ-साथ आर्मर पेनेट्रेशन, डैमेज रेट को बढ़ाती है। लेकिन, मैगजीन के साइज को कम कर देती है, जिससे इसे बार-बार लोड करना पड़ता है।
Free Fire India की डिटेल
फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इससे जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि इस गेम को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।