Free Fire MAX में सबसे ज्यादा डैमेज पहुंचाने वाले बेस्ट गन कॉम्बो, जरूर करें ट्राई
Free Fire MAX में सही वेपन कॉम्बो के इस्तेमाल से मैच जीते जा सकते हैं। हमने नीचे डेडली गन कॉम्बिनेशन के बारे में बताया है, जिनका यूज करके आप ज्यादा किल निकाल सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Jun 26, 2024, 01:33 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में वेपन की भरमार है
- इनमें शॉटगन, असॉल्ट और स्नाइपर राइफल हैं
- सही गन कॉम्बो के इस्तेमाल जीत दर्ज की जा सकती है
Free Fire MAX में अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं, जिनमें शॉटगन, असॉल्ट राइफल और Sniper शामिल हैं। इनके सही इस्तेमाल से मैच में जीत हासिल की जा सकती है। इसके लिए सही गन कॉम्बिनेशन का चयन करना बहुत जरूरी है। हम फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ बेस्ट गन कॉम्बो बताने वाले हैं, जो विरोधी को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। चलिए इन डेडली कॉम्बिनेशन के बारे में जानते हैं विस्तार से...
Free Fire MAX Deadly Gun Combo
AK47+M1014
इस कॉम्बिनेशन में एके47 असॉल्ट राइफल और एम1014 शॉटगन है। इस कॉम्बो के इस्तेमाल से मिड व क्लोज रेंज की फाइट जीती जा सकती है। इन दोनों वेपन के स्टैट्स पर नजर डालें, तो AK47 का डैमेज, मूवमेंट और रेट ऑफ फायर अच्छा है। वहीं, एम1014 शॉटगन दुश्मन को एक बार में बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, इसकी रीलोड स्पीड और मैगजीन का साइज बहुत कम है। लेकिन फिर भी इस कॉम्बो का उपयोग करके दुश्मन को नॉक आउट किया जा सकता है।
SCAR+AWM
फ्री फायर मैक्स में SCAR और AWM पॉपुलर गन हैं। स्कार असॉल्ट और AWM स्नाइपर राइफल है। इस गन कॉम्बो के जरिए मिड और लॉन्ग रेंज की फाइट जीती जा सकती है। दोनों ही गन का रेट ऑफ फायर और डैमेज रेट बहुत अच्छा है। दोनों की एक्यूरेसी भी ठीक है। दोनों वेपन को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। अगर आप अपने लिए गन कॉम्बिनेशन तलाश रहे हैं, तो आप इस कॉम्बो को यूज कर सकते हैं।
FAMAS+M249
आप अग्रेसिव प्लेयर हैं, तो यह गन कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट है। इसके जरिए आप आमने-सामने और थोड़ी दूरी की लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं। इन दोनों वेपन का डैमेज रेट बहुत ज्यादा है। दोनों तेजी से लोड होती हैं। इनका मैगजीन साइज भी बढ़ा है। दोनों को कैरी किया जा सकता है।
Vector+WoodPecker
सबसे पहले वेक्टर की बात करें, तो यह लाइट वेट सब-मशीन गन है। क्लोज रेंज की फाइट में यह बहुत इफेक्टिव है। इसका रिकॉइल भी बहुत कम है, जिससे आप लगातार फायर करते हुए सटीक निशाना लग सकते हैं। वहीं, WoodPecker प्रीमियम राइफल है। इसकी एक बुलेट दुश्मन की 95 प्रतिशत तक हेल्थ कम कर देती है। इस कॉम्बो से ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।