Free Fire MAX में फ्री गोल्ड कॉइन्स पाने का मौका, जानें कैसे

Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को फ्री में गोल्ड पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स कुछ आसान मिशन पूरा करके गोल्ड पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 11, 2024, 04:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को फ्री में गोल्ड पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स कुछ आसान मिशन पूरा करके गोल्ड पा सकते हैं।

Free Fire MAX में नया EID Gold Drop इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में गोल्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को फ्री गोल्ड पाने के लिए गेमर्स को कुछ संख्या में मैच खेलना होगा। इसके बाद आप अलग-अलग संख्या में गोल्ड पा सकेंगे। ऐसा करना किसी भी प्लेयर्स के लिए कठिन है। गेमर्स सिर्फ गेम खेलकर गोल्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड का यूज करके गेम में कई कॉस्मेटिक आइटम खरीदे जा सकते हैं। साथ ही, कुछ इवेंट में भी गोल्ड का यूज होता है। आइये, जानें कैसे पाएं गोल्ड। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX EID Gold Drop

फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें प्लेयर्स को गोल्ड पाने का मौका है। प्लेयर्स को इस इवेंट में कुछ टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

X100 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए गेमर्स को 1 मैच खेलना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

x200 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए 3 मैच खेलने होंगे।

x200 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए 5 मैच खेलने होंगे।

प्लेयर्स कुल 8 मैच खेलकर x500 गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं।

10 मैच खेलने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में x500 गोल्ड कॉइन्स पाने का मौका मिल रहा है।

12 मैच खेलने वाले प्लेयर्स को x500 गोल्ड कॉइन्स मिल रहे हैं।

16 मैच खेलकर गेमर्स x100 गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज 4 बजे ये टास्क रिफ्रेश होंगे। किसी भी फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए इन मिशन को पूरा करना काफी आसान हो सकता है।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे events सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको activities सेक्शन में सबसे ऊपर EID Gold Drop का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें आपको राइट साइड में सभी मिशन दिखाई देंगे।
  • आप जो भी टास्क पूरा कर चुके हैं, उसके सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप आसानी से गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं।

प्लेयर्स को इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। गेमर्स आसानी से इस तरह गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं। इस तरह आप आसानी से गोल्ड पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।