Free Fire Max Guide: बिगनर्स के लिए खास टिप्स, शुरुआती फाइट में मिलेगी आसान जीत
Free Fire Max में देखा गया है कि शुरुआती लड़ाई में बिगनर्स नॉक आउट हो जाते हैं। यदि आप भी बिगनर हैं, तो यहां आपको कुछ टिप्स मिलेंगे, जिससे जीतने में मदद मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Oct 29, 2024, 02:33 PM (IST)
Free Fire Max में एक साथ 40 से ज्यादा प्लेयर्स लैंड करते हैं और सर्वाइव करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हैं। इस दौरान शुरुआती लड़ाई में ज्यादातर नए खिलाड़ी नॉक आउट हो जाते हैं। अगर आप भी नए प्लेयर हैं और गेम में आते ही बाहर हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां आज कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे शुरुआती फाइट जीतने में काफी मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं काम के टिप्स...
परफेक्ट लैंड
Free Fire Max में ग्लाइड और डाइव करके लैंड किया जा सकता है। इससे सही लोकेशन पर तेजी से पहुंचा जा सकता है। इसके लिए आप स्काईबोर्ड और स्काईविंग का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे शुरुआती फाइट में सर्वाइव करने का चांस कई गुना बढ़ जाता है और बढ़िया Loot भी मिलती है।
अच्छी लूट
गेम में सही लैंड करने के बाद अच्छी लूट प्राप्त करना बहुत जरूरी है। गेम में लैंड करते ही ज्यादा से ज्यादा बुलेट, हेलमेट और बुलेट प्रूफ वेस्ट जरूर क्लेक करें। एक स्नाइपर और असॉल्ट राइफल भी जरूर उठाएं। इससे फायदा यह होगा कि आप शुरुआती लड़ाई में दुश्मन के हमले का जवाब मजबूती के साथ दे पाएंगे और आपको जीतने में मदद मिलेगी।
लोकेशन चेंज करें
बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स की अर्ली फाइट के दौरान लगातार अपनी लोकेशन चेंज करते रहें। इससे विरोधी के लिए निशाना साधना बहुत मुश्किल हो जाएगा और आप उस पर लगातार हमला करके उसे नॉक आउट कर पाएंगे। इससे जीत आपके नाम होगी।
कूलमाइंड
फ्री फायर मैक्स की शुरुआती लड़ाई के दौरान अग्रेसिव खेलने से हड़बड़ी होती है और आपके गेम से बाहर होने का चांस बढ़ जाता है। इस तरह की फाइट में दिमाग शांत रखें और दुश्मन की मूवमेंट को मॉनिटर करें। इसके बाद एक्शन लें। इससे आप सही निशाना लगाकर उसे ढेर कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।