Free Fire Max में आधे दाम में मिल रही GlooWall-Dragon Bite स्किन, अनलॉक करने का बढ़िया मौका
Free Fire Max Daily Special बहुत खास है। इस स्पेशल स्टोर में Motorbike Green Phantom और Jailbied Bundle जैसे शानदार आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2026, 11:09 AM (IST)
Free Fire Max में वेपन स्किन, इमोट, बंडल, कैरेक्टर और लूट क्रेट जैसे गेमिंग आइटम मिलते हैं। इनके इस्तेमाल से गेम में जीत पाना आसान हो जाता है। इसके साथ अलग पहचान मिलती है। हालांकि, इन आइटम को क्लेम करने के लिए अच्छे-खासे डायमंड (Diamond) खर्च करने पड़ते हैं। इस वजह से ज्यादातर प्लेयर्स आइटम खरीदने से पहले 100 बार सोचते हैं। ऐसे ही गेमर्स के लिए डेली स्पेशल (Daily Special) को लाया गया है, जहां से आइटम्स को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है।
Free Fire Max Daily Special
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल आम स्टोर से अलग है। इस खास स्टोर में मिलने वाले आइटम्स पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इससे गेमिंग आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। गेम डेवललर गरेना (Garena) का मानना है कि इस स्टोर से डायमंड तो बचते ही हैं। साथ ही, प्रीमियम आइटम भी किफायती दाम में मिल जाते हैं।
3 अप्रैल 2026 यानी आज के डेली स्पेशल को देखें, तो इसमें GlooWall-Dragon Bite, Motorbike Green Phantom और Jailbied Bundle जैसे कई शानदार आइटम मिल रहे हैं। इन सभी को हाफ रेट में अपना बनाया जा सकता है।
1. Motorbike Green Phantom स्किन की ओरिजनल कीमत 799 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 399 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
2. BP S2 token को 10 डायमंड की बजाय 5 डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है।
3. Evil Husky Mask को डेली स्पेशल से 499 डायमंड में नहीं बल्कि 249 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
4. Jailbird बंडल का प्राइस डेली स्पेशल में 449 डायमंड है। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है।
5. Pumkin Flames Weapon Loot Crate को डेली स्पेशल से 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है।
6. डेली स्पेशल में GlooWall-Dragon Bite स्किन 199 डायमंड में मिल रही है। इसका ओरिजनल प्राइस 399 डायमंड है।
कैसे करें स्टोर एक्सेस ?
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कीजिए।
- होम स्क्रीन पर मौजूद स्टोर बटन प्रेस करें।
- अब आपको लेफ्ट साइड में डेली स्पेशल लिखा दिखाई देगा, उस बटन को दबाएं।
- आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल सेक्शन ओपन हो जाएगा।
- यहां से आप अपनी पसंद के आइटम को खरीद सकते हैं।
जरूरी बात
गरेना फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल रोज अपडेट होता है। इस अपडेशन के साथ स्टोर में मिलने वाले आइटम बदल जाते हैं। इस कारण गेमर्स को जल्द से जल्द स्टोर से आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।
FAQs
1. फ्री फायर मैक्स को भारत में लॉन्च किया गया ?
Ans. फ्री फायर मैक्स को 2021 में लॉन्च किया गया था।
2. डेली स्पेशल में गेमिंग आइटम पर कितना डिस्काउंट मिलता है ?
Ans. इस खास स्टोर में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।