Free Fire Max Gloo Wall: आधे दाम में मिल रही Stick No Bills! स्किन, अभी ऐसे करें अनलॉक

Free Fire Max में Gloo Wall-Stick No Bills! स्किन मिल रही है। इस आइटम से ग्लू वॉल को मजबूत बनाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि Daily Special से इसे बहुत सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 23, 2025, 10:44 AM (IST)

Free Fire Max में मिलने वाली ग्लू वॉल प्रोटेक्शन प्रदान करती है। इस आइटम का उपयोग करके खुद को दुश्मन के हमले से बचाया जा सकता है। इसे कस्टामाइज भी किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग स्किन का उपयोग कर सकते हैं, जो ग्लू वॉल को आकर्षक बनाने के साथ अधिक मजबूत बनाती है। हालांकि, इन्हें अनलॉक करने के लिए ज्यादा डायमंड यूज करने पड़ते हैं, लेकिन एक जगह है, जहां से इस आइटम को आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है, वो है Daily Special। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

जी हां, Free Fire Max का Daily Special सेक्शन बहुत खास है। इस स्पेशल सेक्शन में Gloo Wall-Stick No Bills! नाम की स्किन मिल रही है। इसे आप आधी कीमत में पा सकते हैं। इसके अलावा, सेक्शन में बंडल और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। इन्हें भी आप सस्ते में क्लेम कर सकते हैं। आपको बता दें कि डेली स्पेशल को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे गेमिंग आइटम्स को आधे दाम में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Daily Special

  • Gloo Wall-Stick No Bills! डेली स्पेशल में अवेलेबल है। इस स्किन की असली कीमत 599 डायमंड है, लेकिन इसे 299 डायमंड में पाया जा सकता है।
  • Loot Box-Otherworldly 299 डायमंड की जगह डेली स्पेशल में 149 डायमंड में मिल रहा है।
  • BP S10 Token भी उपलब्ध है। इसकी असली कीमत 10 डायमंड है, मगर इसे 5 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
  • Gentle-Man Bundle को 899 डायमंड की बजाय 449 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
  • LUL फेस मास्क डेली स्पेशल में 199 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असल कीमत 399 डायमंड है।
  • NightSlayer वेपन लूट क्रेट का ओरिजनल प्राइस 40 डायमंड है, मगर इसे डेली स्पेशल से 20 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

बता दें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल गेमर्स के लिए है। आम स्टोर की तुलना में इस सेक्शन से गेमिंग आइटम को आधे रेट में खरीदा जा सकता है। गरेना का मानना है कि इस सेक्शन से गेमर्स के डायमंड की बचत होती है। साथ ही, प्रीमियम आइटम क्लेम करने का पूरा मौका मिलता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।