Free Fire Max की सबसे सस्ती शानदार ग्लू वॉल स्किन, गेम मिलेगा धांसू लुक
Free Fire Max में स्किन का इस्तेमाल करके Gloo Wall के रंग-रूप को बदला जा सकता है। इससे गेम में आपको अट्रैक्टिव लुक मिलेगा और दुश्मन से बचने में भी मदद मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Jan 31, 2025, 01:19 PM (IST)
Free Fire Max बैटलरॉयल सेगमेंट के टॉप क्लास गेम्स में से एक है। इसमें वेपन से लेकर कॉस्मेटिक आइटम तक मिलते हैं। इसके अलावा, प्रोटेक्शन के लिए ग्लू वॉल भी मिलती हैं। इनका उपयोग करके आप अपने आप को दुश्मन के वार से बचा सकते हैं। इन्हें कस्टामाइज करने के लिए स्किन भी मिलती हैं। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ खास ग्लू वॉल स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 399 डायमंड खर्च करके प्राप्त कर सकते हैं।
Free Fire Max Best Gloo Wall Skins
Taunting Dino
यह ग्लू वॉल स्किन बहुत फंकी है। इस स्किन का इस्तेमाल करने से ग्लू वॉल पूरी हरे रंग की हो जाएगी। इस पर बिजली के ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। इससे ग्लू वॉल की कवर रेंज और हाइट भी बढ़ जाएगी। इसे गेम स्टोर में जाकर 399 डायमंड यूज करके प्राप्त किया जा सकता है।
Volcanic Fury
जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस स्किन को ज्वालामुखी का रूप दिया गया है। यह लाल रंग की है और इसके बीच में आग देखने को मिलती है। इतना ही नहीं स्किन को रियलस्टिक लुक देने के लिए ज्वालामुखी में दिखने वाली दरारे भी दी गई है। यह स्किन गेमर्स के लिए गेमिंग स्टोर में अवेलेबल है। इसका प्राइस 399 डायमंड है।
Hysteria
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह स्किन ग्लू वॉल को यूनीक लुक देती है। इसमें जोकर के फेस का उपयोग किया गया है। इसमें व्हाइट व पर्पल कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे यूनीक व घातक लुक प्रदान करता है। इस पर स्टार भी बने हैं। इसकी कीमत 399 डायमंड है।
Ferocius Ink
यह स्किन ग्लू करती है। इसमें ब्राइट ग्रीन कलर का उपयोग किया गया है। इस पर एक मॉन्सटर बना है, जो इसे घातक लुक प्रदान करता है। इसे भी अन्य ग्लू वॉल स्किन्स की तरह गेमिंग स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 399 डॉलर है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।