Free Fire Max में मिल रहा Will Of Fire और FFWS 2025 बंडल फ्री, लाइव हुआ FFWS Ring इवेंट
Free Fire Max में FFWS 2025 Ring Event आ गया है। इस शानदार इवेंट में Will Of Fire और FFWS 2025 बंडल मिल रहा है। इसके साथ वेपन और व्हीकल स्किन को भी अनलॉक किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Nov 12, 2025, 09:53 AM (IST)
Free Fire Max में नए FFWS 2025 रिंग इवेंट एंट्री मारी है। इस खास इवेंट में हिस्सा लेकर आज Will Of Fire और FFWS 2025 जीते जा सकते हैं। इसके साथ वेपन स्किन भी क्लेम करने का चांस मिल रहा है। इतना ही नहीं लेटेस्ट गेमिंग इवेंट से स्पेशल टोकन भी क्लेम किए जा सकते हैं। बता दें कि गरेना का मानना है कि इस तरह के गेमिंग इवेंट से प्लेयर्स रेयर व एक्सक्लूसिव आइटम मुफ्त में पा सकते हैं। इससे डायमंड की बचत होती है और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
FFWS 2025 Ring Event
Free Fire Max का FFWS 2025 Ring Event आज लाइव हुआ है। यह अगले 11 दिन 9 घंटे तक चलेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके Will Of Fire और FFWS 2025 बंडल को अनलॉक कर सकते हैं। इसके साथ FFWS Will Of Fire गन स्किन, Universal Ring Token और Will Of Fire व्हीकल स्किन को भी पाया जा सकता है।
Rewards
- Trogon-FFWS Will Of Fire Weapon Skin
- FFWS 2025 Bundle
- Will Of Fire Bundle
- Sports Car-Will Of Fire
- Universal Ring Token
How to Spin in Ring Event ?
इस गेमिंग इवेंट में स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड पाए जा सकते हैं। इसमें एक दफा स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। पांच बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा।
1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर FFWS 2025 Ring इवेंट मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
4. नीचे बने स्पिन बटन पर क्लिक कर दीजिए।
5. इसके बाद स्पिन होगा और आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
टोकन से भी पा सकते हैं Bundle
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में अगर स्पिन करने पर आपको बंडल नहीं मिला है, तो आप रिंग टोकन को एक्सचेंज करके भी बंडल क्लेम कर सकते हैं।
- 150 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Will Of Fire बंडल मिल रहा है।
- 120 टोकन एक्सचेंज करने पर FFWS 2025 बंडल अनलॉक हो जाएगा।
- 60 एवं 50 टोकन एक्सचेंज करने पर क्रमश: गन और व्हीकल स्किन मिलेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।