Free Fire Max में स्काईबोर्ड के साथ 1000 गोल्ड कॉइन मिल रहे फ्री, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Bowl For Booyah इवेंट चल रहा है। इसमें 1000 गोल्ड कॉइन और प्रीमियम स्काईबोर्ड को फ्री में पाया जा सकता है। साथ ही, लक रॉयल वाउचर भी क्लेम किए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: May 24, 2025, 09:05 AM (IST)

Free Fire Max में शानदार गेमिंग इवेंट लाइव हैं, जिनमें से एक 'Bowl For Booyah' है। इसमें प्रीमियम स्काईबोर्ड और 1000 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं, जिन्हें बिना डायमंड के पाया जा सकता है। इसके साथ लक रॉयल वाउचर भी क्लेम करने का सुनहरा चांस मिल रहा है। इसकी मदद से लक रॉयल इवेंट में जाकर अल्ट्रा प्रीमियम रिवॉर्ड को अपने नाम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Free Fire Max Bowl For Booyah

Free Fire Max का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के तौर पर 1000 गोल्ड कॉइन और Booyah Victor स्काईबोर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा, लक रॉयल वाउचर को भी पाया जा सकेगा। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Rewards

  • 1000 Gold
  • Booyah Victor स्काईबोर्ड
  • Luck Royale वाउचर

Task List

1. BR/CS मैच में पांच बार बोयाह या फिर तीन बार क्रिकेट आइलैंड मोड में खेलने पर 1000 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।

2. BR/CS मैच में दस बार बोयाह या छह बार क्रिकेट आइलैंड मोड खेलने पर तीन लक रॉयल वाउचर मिलेंगे।

3. दस बार क्रिकेट आइलैंड मोड खेलने या फिर 15 बार BR/CS मैच में जीतने पर बोयाह विक्टर स्काईबोर्ड मिलेगा।

कैसे पाएं रिवॉर्ड

ऊपर बताए गए ईनाम को पाने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें :

  • फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • बोयाह प्रीमियर लीग टैब पर टैप करें।
  • यहां आपको Bowl For Booyah इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • टास्क समझकर गेम में पूरा करें और फिर इस सेक्शन में आएं।
  • अब क्लेम बटन पर टैप करें। इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

कब तक जारी रहेगा इवेंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट 20 मई 2025 को लाइव हुआ था, जो अब गेमर्स के लिए 25 मई तक लाइव रहेगा। इस दौरान प्लेयर्स केवल टास्क से शानदार आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इससे उनके डायमंड की बचत भी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।