Free Fire Max में आया नया लक रॉयल इवेंट, फ्री में मिल रही Serrated Rose और Phantasmal Claws स्किन

Free Fire Max TROGON X AC80 Ring इवेंट की एंट्री हो गई है। इसमें Serrated Rose और Phantasmal Claws जैसी शानदार वेपन स्किन मिल रही हैं। इन्हें आज मुफ्त में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: May 30, 2025, 09:28 AM (IST)

Free Fire Max में वेपन स्किन चाहने वालों के लिए नया इवेंट लाया गया है। यह TROGON X AC80 Ring इवेंट है, जिसमें Phantasmal Touch जैसी गन स्किन प्रमुख ईनाम के तौर पर मिल रही हैं। इसके साथ स्पेशल यूनिवर्सल रिंग टोकन भी दिए जा रहे हैं। इनके जरिए भी प्रीमियम स्किन को अनलॉक किया जा सकता है। बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। इसके लिए इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री

Free Fire Max TROGON X AC80 Ring

Free Fire Max के TROGON X AC80 Ring इवेंट को हाल ही में लाइव किया गया है। यह गेमिंग इवेंट अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके निम्नलिखित गन स्किन और खास टोकन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे शानदार इवेंट, प्रीमियम बंडल के साथ मिल रही धाकड़ वेपन स्किन

और पढें: Free Fire Max: गेमर्स के लिए लेटेस्ट कोड हुए लाइव, फ्री में करें Emote-Skins अनलॉक आज

Rewards

  • Trogon Serrated Rose
  • Trogon Bermuda Flashback
  • AC80 Phantasmal Touch
  • AC80 Phantasmal Claws
  • Universal Ring Token

कितने लगेंगे Diamonds ?

ऊपर बताई गन स्किन और टोकन को प्राप्त करने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे, जबकि 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड लगेंगे।

टोकन एक्सचेंज करने पर मिलेगी स्किन

इस इवेंट में मिलने वाली स्किन को स्पिन के अलावा टोकन एक्सचेंज करके क्लेम किया जा सकता है। नीचे जानते हैं कितने टोकन में कौन-सी स्किन मिलेगी :

1. 225 यूनिवर्सल रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Serrated Rose और Bermuda Flashback स्किन मिलेगी।

2. 200 यूनिवर्सल रिंग टोकन के बदले Pyro Dyno और Phantasmal Touch स्किन को अनलॉक किया जा सकेगा।

3. 175 और 150 रिंग टोकन के बदले क्रमश: Phantasmal Claws व Phantasmal Grasp स्किन मिल रही है।

How to Claim Skin in Free Fire Max

  • अपने एंड्रॉइड फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • आपको यहां टॉप पर TROGON X AC80 Ring इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • अब स्पिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्पिन होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।