Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Moon Flip इमोट
Free Fire Max के Daily Special में आज Moon Flip इमोट और Scarlet Monster बंडल जैसे शानदार आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें आधी कीमत में क्लेम किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Mar 11, 2026, 10:55 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज है। गेम में Moon Flip इमोट, Scarlet Monster बंडल और Thunderstorm Finn पेट स्किन जैसे आइटम बहुत सस्ते में मिल रहे हैं। इन सभी को Daily Special से अनलॉक किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गेम का महत्वपूर्ण अंग है। इससे किफायती दाम में एक्सक्लूसिव आइटम पाने का चांस मिलता है और डायमंड भी बचते हैं।
Free Fire Max Daily Special
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल बेहद खास स्टोर है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे गेमिंग आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे Diamond की बचत होती है। साथ ही, प्रीमियम आइटम्स क्लेम करने का अवसर मिलता है।
Items
1. Scarlet Monster Club बंडल की असली कीमत 1499 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 749 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
2. BP S5 Token Crate डेली स्पेशल में 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रहा है।
3. Cubic Bunny को डेली स्पेशल से 199 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 399 डायमंड है।
4. Pet Skin: Thunderstorm Finn की ओरिजनल कीमत 199 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 99 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
5. Pumpkin Flames Weapon Loot Crate 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रही है।
6. Moon Flip इमोट डेली स्पेशल में 99 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 199 डायमंड है।
कैसे खरीदें गेमिंग आइटम ?
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
- स्टोर सेक्शन पर टैप कीजिए।
- डेली स्पेशल टैब दबाएं।
- आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल सेक्शन ओपन होगा।
- उसमें अपनी पसंद के आइटम पर टैप करके परचेज बटन प्रेस करें।
- इसके बाद आइटम अनलॉक हो जाएगा।
फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल सेक्शन रोज अपडेट होता है। इसके साथ स्टोर में मिलने वाले आइटम भी बदल जाते हैं। इस कारण गेमर्स को जल्द से जल्द आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।