Free Fire Max में Gold Royale वाउचर के साथ 200 गोल्ड कॉइन मिल रहे फ्री, पाने के लिए करें यह काम

Free Fire Max Daily Mission बहुत कमाल का है। इसमें मिलने वाले टास्क को पूरा करके गोल्ड कॉइन और रॉयल वाउचर जैसे गेमिंग आइटम पाए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 10, 2025, 09:51 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और प्रीमियम गेमिंग आइटम मुहैया कराने के लिए अलग-अलग प्रकार के इवेंट आयोजित किए जाते हैं। इनके साथ Daily Mission भी रिलीज किए जाते हैं। इन्हें पूरा करने पर शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलते हैं। हम आपको इस गेमिंग लेख में आज के मिशन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्हें पूरा करने पर गोल्ड कॉइन और गोल्ड रॉयल वाउचर फ्री में मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Daily Mission

Free Fire Max Daily Mission टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें मिलने टास्क को पूरा करने पर जबरदस्त आइटम इनाम के रूप में मिलते हैं। आज के डेली मिशन में मिलने वाले टास्क को कंप्लीट करने पर 200 गोल्ड कॉइन और गोल्ड रॉयल वाउचर मिल रहा है। इसके अलावा, Armor क्रेट और FF टोकन को भी हासिल किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Tasks

  • फ्री फायर मैक्स गेम को 20 मिनट तक खेलने पर 200 गोल्ड कॉइन और 10 BP EXP मिल रहे हैं।
  • 30 मिनट तक गेम खेलने पर गोल्ड रॉयल वाउचर और 10 BP EXP दिया जा रहा है।

कैसे करें रिवॉर्ड क्लेम ?

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

2. मेन स्क्रीन से मिशन सेक्शन में जाएं।

3. यहां टास्क पढ़ें और उसे गेम में जाकर पूरा करें।

4. इसके बाद दोबारा इस सेक्शन में आएं।

5. Claim बटन पर टैप करें।

6. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

गेम मेकर गरेना (Garena) का कहना है कि गेमिंग इवेंट के अलावा डेली मिशन को भी स्पेशली गेमर्स के लिए लाया जाता है। इन सब से फ्री गेमिंग आइटम पाने का मौका मिलता है। साथ ही, गेमिंग करेंसी Diamonds की बचत होती है। इतना ही नहीं इससे गेमर्स का इंटरेस्ट भी गेम के प्रति बना रहता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।