Free Fire Max में बहुत सस्ते में मिल रहा म्यूजिक वाला Bailalo Rocky इमोट, ऐसे करें Claim
Free Fire Max Bailalo Rocky Faded Wheel इवेंट की एंट्री हो गई है। इसमें मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर म्यूजिक वाला Bailalo Rocky इमोट दिया जा रहा है। इसके अलावा, सप्लाई क्रेट जैसे गेमिंग आइटम भी मिल रहे हैं।
Published By: ajay verma | Published: Jul 16, 2025, 09:42 AM (IST)
Free Fire Max को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए नया इवेंट आ गया है। यह Bailalo Rocky है। इसमें यूनिक म्यूजिक वाला एक्सक्लूसिव इमोट (Emote) मिल रहा है, जिसे बहुत कम डायमंड में पाया जा सकता है। इसके अलावा, आर्मर क्रेट, वेपन लूट क्रेट और पेट फूड जैसे गेमिंग आइटम को भी क्लेम करने का चांस मिल रहा है। चलिए यहां विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट और रिवॉर्ड पाने का तरीका...
Free Fire Max Event
Free Fire Max का Bailalo Rocky एक Faded Wheel इवेंट है। इसमें Bailalo Rocky, Tinhead, पेट फूड और लूट बॉक्स न्यू ईयर जैसे ढेरों आइटम इनाम के तौर पर मिल रहे हैं। इनके साथ बैकपैक और सप्लाई क्रेट को भी अनलॉक किया जा सकता है।
Reward List
- Bailalo Rocky
- Cube Fragment
- Steerling Futurnetic Weapon Loot Crate
- Tinhead
- Pet Food
- Supply Crate
- Loot Box-New Year
- The Falconer Weapon Loot Crate
- Armor Create
- Backpack-Yin and Yang
कितने में होगा स्पिन ?
फ्री फायर मैक्स के इस तरह के इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होता है, जिसके लिए डायमंड लगते हैं। Bailalo Rocky की बात करें, तो इसमें स्पिन करने के लिए सबसे पहले रिवॉर्ड लिस्ट में उन दो आइटम का चयन करना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे।
अब आपको स्क्रीन पर स्पिन बटन नजर आएगा, जिसे 9 डायमंड में स्पिन किया जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा नहीं पाया जा सकेगा। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।
कैसे पाएं रिवॉर्ड
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको Bailalo Rocky इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. स्पिन बटन पर क्लिक करके स्पिन करें।
5. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।