Free Fire Max का गेमर्स के लिए तोहफा! Gold Royale Voucher के साथ मुफ्त में मिल रहे 1000 गोल्ड कॉइन

Free Fire Max में आज गोल्ड कॉइन और गोल्ड रॉयल वाउचर एकदम फ्री में मिल रहे हैं। इन्हें पाने का बढ़िया मौका है। यदि आप भी इन दोनों आइटम को पाना चाहते हैं, तो नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Aug 05, 2025, 10:08 AM (IST)

Free Fire Max में मिलने वाले गोल्ड कॉइन और गोल्ड रॉयल वाउचर रेयर आइटम हैं। इन दोनों आइटम को लक रॉयल जैसे इवेंट से पाया जा सकता है। इसके लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, एक ऐसा जरिया है, जिससे इन दोनों को मुफ्त में पाया जा सकता है। वो Great Shinobi Clash इवेंट है। जी हां, आप इस शानदार इवेंट में पार्टिसिपेट करके गोल्ड रॉयल वाउचर व गोल्ड कॉइन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Great Shinobi Clash Event

फ्री फायर मैक्स का Great Shinobi Clash गेमर्स के लिए लाइव है। यह 8 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। इस बीच गेम में मिलने वाले कुछ टास्क को पूरा करके गोल्ड रॉयल वाउचर और 1000 गोल्ड कॉइन हासिल किए जा सकते हैं। इसके साथ टी-शर्ट व Detonating Clay Bird को क्लेम करने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Rewards

  • Gold Royale Voucher
  • 1000 Gold Coins
  • Detonating Clay Bird
  • Akatuski T-Shirt

Tasks

  • 10 बार CS रैंक्ड मैच खेलने या CS मैच में पांच बार Red Moon राउंड जीतने पर 1000 गोल्ड कॉइन के साथ Detonating Clay Bird मिल रहा है।
  • 15 बार CS रैंक्ड मैच खेलने या CS मैच में आठ बार Red Moon राउंड जीतने पर 3 गोल्ड रॉयल वाउचर ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं।
  • 20 बार CS रैंक्ड मैच खेलने या CS मैच में दस बार Red Moon राउंड जीतने पर Akatuski T-Shirt दी जा रही है।
  • How to Claim Rewards ?

    गरेना फ्री फायर मैक्स के इस टास्क बेस्ड इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करें :

    1. फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।

    2. होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।

    3. यहां आपको तीसरे नंबर पर Great Shinobi Clash इवेंट दिखेगा, उस पर टैप करें।

    4. इसके बाद टास्क पढ़कर इवेंट में पूरा कर लें।

    5. फिर इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर क्लिक करें।

    6. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।