Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा K.O. Night बंडल, जानिए कैसे करें अनलॉक

Free Fire Max Daily Special में आज K.O. Night बंडल और Gloo Wall-Happy Shiba जैसे कमाल के गेमिंग आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Published By: ajay verma | Published: Aug 01, 2025, 11:07 AM (IST)

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल सेक्शन को अपडेट कर दिया गया है। इस स्पेशल सेक्शन में K.O. Night बंडल और Gloo Wall-Happy Shiba जैसे आइटम मिल रहे हैं। दिलचस्प बात है कि इन प्रीमियम आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर इन आइटम को कम दाम में अनलॉक किया जा सकता है। आइए इस खबर में जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max के डेली स्पेशल पर नजर डालें, तो इस सेक्शन में मिलने वाले सभी आइटम पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के साथ गेमिंग आइटम को आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इससे डायमंड की बचत होती है और एक्सक्लूसिव आइटम को अनलॉक किया जा सकता है। आइए यहां देखते हैं डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम और जानते हैं उनकी कीमत। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Daily Special

  • BP S3 Token Crate डेली स्पेशल में 10 डायमंड की बजाय 5 डायमंड में मिल रही है।
  • K.O. Night बंडल को 599 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इस प्रीमियम बंडल की कीमत असली कीमत 1199 डायमंड है।
  • Banished Biker (Bottom) को 399 डायमंड की जगह 199 डायमंड में पाया जा सकता है।
  • Gloo Wall-Happy Shiba स्किन गेमर्स के लिए छूट के साथ 199 डायमंड में अवेलेबल है। इसकी असल कीमत 399 डायमंड है।
  • Dagger-Super Pixel भी 299 डायमंड की बजाय 149 डायमंड में मिल रहा है।
  • Flaring Bionica Weapon Loot Crate की ओरिजनल कीमत 40 डायमंड है, मगर इसे आज स्पेशल सेक्शन से केवल 20 डायमंड में पाया जा सकता है।

कैसे खरीदें आइटम

डेली स्पेशल से आइटम खरीदने के लिए आसान स्टेप फॉलो करें : और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

  • अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन कर लें।
  • फिर स्टोर में जाएं।
  • यहां आपको दूसरे नंबर पर डेली स्पेशल मिलेगा, उस पर टैप करें।
  • यहां आपको आज मिलने वाले सभी आइटम मिलेंगे।
  • उनमें से किसी एक को चुनें और 'Purchase' बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद वो आइटम आपके गेमिंग अकाउंट में जुड़ जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।