Free Fire Max में 500 Gold में मिल रहे बिल्कुल फ्री, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में गेमर्स के लिए खास इवेंट एक्टिव है। यह Daily Gold Drop है। इसमें गोल्ड ईनाम के रूप में मिल रहे हैं। इन्हें बिना डायमंड के पाया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 10, 2025, 09:58 AM (IST)

Free Fire Max में डायमंड के अलावा गोल्ड (Gold) भी मिलते हैं। इन गोल्ड कॉइन से गेम में मिलने वाले आइटम को अनलॉक करके इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन्हें फ्री में क्लेम किया जा सकता है। अगर आप भी फ्री फायर मैक्स में गोल्ड पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां एक खास इवेंट के बारे में बताएंगे, जहां से आप 500 गोल्ड तक पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम

Free Fire Max Daily Gold Drop

Free Fire Max का डेली गोल्ड ड्रॉप एक मिशन इवेंट है। इसमें 500 गोल्ड तक ईनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। इन्हें बिना डायमंड के प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको यहां बताए गए टास्क को पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन

और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

Task

फ्री फायर मैक्स में एक बार लॉग-इन करने पर 100 गोल्ड मिल रहे हैं।

गेम में एक मैच खेलने पर 200 गोल्ड दिए जा रहे हैं।

तीन बार BR/CS मैच खेलने पर 300 गोल्ड मिल रहे हैं।

पांच बार BR/CS मैच खेलने पर 500 गोल्ड कॉइन रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।

आठ बार BR/CS मैच खेलने पर भी 500 गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं।

How to claim Gold in Free Fire Max ?

इवेंट से गोल्ड क्लेम करने के लिए यहां कुछ आसान स्टेप बताए गए हैं, जिन्हें आपको फॉलो करना है।

अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।

होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।

यहां आपको नीचे की ओर डेली गोल्ड ड्रॉप मिलेगा, उस पर टैप करें।

टास्क परफॉर्म करें।

दोबारा इस सेक्शन में आएं।

क्लेम बटन दबाएं।

इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

आपको बताते चलें कि टास्क बेस्ड इवेंट को गेमर्स के लिए लाया जाता है। इन इवेंट में भाग लेकर प्लेयर्स टास्क परफॉर्म करके प्रीमियम आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। इससे डायमंड की भी बचत होती है और रेयर आइटम अनलॉक करने का मौका मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।