Free Fire Max में 2100 Gold Coins और Sholay वॉइस पैक मिल रहे फ्री, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Sholay से जुड़ा नया इवेंट आया है। इसमें शोले के फेमस डायमंड जैसे कितने आदमी हैं आदि के वॉइस पैक ईनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। इसके साथ 2100 गोल्ड कॉइन भी मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 03, 2025, 09:47 AM (IST)

Free Fire Max में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'Sholay' के साथ कोलैब किया है। इसके तहत गेम में कई इवेंट लाइव किए गए हैं, जिनमें शोले से इंस्पायर्ड आइटम ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें स्किन, इमोट और वॉइस पैक शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और आपकी पसंदीदा फिल्म शोले है, तो यह गेमिंग आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां NAB CLASSIC SHOLAY इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप बिना डायमंड के वॉइस पैक और गोल्ड कॉइन (Gold Coins) जीत सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Free Fire Max NAB CLASSIC SHOLAY

फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क परफॉर्म करना होगा। इसमें टास्क पूरे करके शानदार वॉइसलाइन (Voice Lines) जीती जा सकती हैं। इसके साथ गोल्ड कॉइन को भी क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Rewards

2100 Gold Coins

Itna Sannata Kyu Hai Bhai

Kitne Admi Hai ?

Tera Kya Hoga Kalia

कैसे पाएं रिवॉर्ड ?

ऊपर बताए गए ईनाम को टास्क पूरा करके क्लेम किया जा सकता है। नीचे क्रम अनुसार टास्क बताए गए हैं :

1. 5 बार BR-Ranked मैच खेलने पर 100 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं।

2. 10 बार BR-Ranked मैच खेलने पर 2000 गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं।

3. Itna Sannata Kyu Hai Bhai वॉइस लाइन 15 बार BR रैंक्ड मैच खेलने पर मिल रही है।

4. Kitne Admi Hai ? को 20 बार BR रैंक्ड मैच खेलकर क्लेम किया जा सकता है।

5. Tera Kya Hoga Kalia वॉइस लाइन 25 बार BR रैंक्ड मैच खेलने पर मिल रही है।

ऐसे करें प्राइज क्लेम

अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।

होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।

यहां आपको Iconic Sholay Voiceline इवेंट दिखाई देगा, उसपर टैप करें।

अब टास्क पढ़ें और इवेंट में जाकर पूरा कर लें।

फिर इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप कर दें।

इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।