Free Fire Max में Sakura Clubber Bundle पाने का मौका, गेम में कैरेक्टर को मिलेगा नया लुक
Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। इस सेक्शन के जरिए आप Sakura Clubber बंडल को हाफ रेट में पा सकेंगे।
Published By: Manisha | Published: Dec 22, 2025, 05:05 PM (IST)
Free Fire Max में आज Sakura Clubber बंडल मिल रहा है। इस खास बंडल को प्लेयर्स Daily Special सेक्शन से आधी कीमत में खरीद सकते हैं। साकुरा क्लबर बंडल की बात करें, तो यह देखने में एक फंकी बंडल है, जो कि यूनिक फर वाले टॉप व बॉटम के साथ आता है। इस बंडल के साथ आप गेम में अपने कैरेक्टर का पूरा ही लुक बदल सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका कैरेक्टर गेम में सभी से अलग दिखे, तो आप आज इस बंडल को अपने लिए पा सकते हैं। खास बात यह है कि इस बंडल की कीमत 899 डायमंड्स है, लेकिन इसे आप आज डेली स्पेशल सेक्शन से आधी कीमत यानी महज 449 डायमंड्स में ही पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Free Fire Max के Daily Special सेक्शन की बात करें, तो यह एक गेम का स्टोर टाइप सेक्शन है। यहां पर डेली कई इन-गेम आइटम्स को लिस्ट किया जाता है, जिसे प्लेयर्स गेम में इस्तेमाल करने के लिए खरीद सकते हैं। हालांकि, इस स्टोर की एक खासियत है। इस सेक्शन में मिलने वाले सभी आइटम्स पर आपको 50 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद आप उस आइटम को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया आज इस सेक्शन से आप Sakura Clubber बंडल को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। बंडल के अलावा, Thrash Metallic Gloo Wall Skin को भी इस सेक्शन में एड किया गया है। यहां देखें आज मिलने वाले आइटम्स की लिस्ट।
Daily Special
1. Miraculous Backpack
Miraculous Backpack की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल सेक्शन के जरिए 199 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
2. BP S1 Token
BP S1 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि आपको 5 डायमंड्स में मिल जाएगा।
3. Sakura Clubber Bundle
Sakura Clubber Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे 449 डायमंड्स में आज पाया जा सकता है।
4. Thrash Metallic Gloo Wall Skin
Thrash Metallic Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जो कि 399 डायमंड्स में ही मिल जाएगा।
5. Cubic Bunny
Cubic Bunny को 199 डायमंड्स में पाया जा सकेगा, जो कि 399 डायमंड्स की कीमत में आता है।
6. Ornamental Touch (Desert Eagle) Weapon Loot Crate
Ornamental Touch (Desert Eagle) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।