Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
Free Fire Max में Step up इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में Lost in Sand ग्राफिक्स जैसे प्रीमियम रिवॉर्ड्स फ्री मिल रहे हैं।
Published By: Manisha | Published: Mar 23, 2026, 05:43 PM (IST)
Free Fire Max में Step up इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए यूजर्स को Lost in Sand ग्राफिक्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट में मिलने वाला प्रीमियम प्राइज है। गेम में आए दिन नए-नए लक रॉयल इवेंट लाइव होते रहते हैं। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को कई फ्री रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलता है। हालांकि, यह एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होता है। स्पिन करने के लिए गेम की इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होता है। आपको बता दें, डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है।
Free Fire Max में लेटेस्ट Step up इवेंट की एंट्री हो गई है। यह इवेंट 2 हफ्तों तक गेम में लाइव रहने वाला है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को Lost in Sand ग्राफिक्स व Katana Gemlight Blade आदि फ्री पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट में फ्री रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसके लिए इन-गेम करेंसी Diamonds खर्च करने होंगे।
Free Fire Max Step up Event Premium Prize
1. Lost in Sand
2. Katana Gemlight Blade
Basic Prize
1. Swordsman Legends Weapon Loot Crate
2. Xtreme Adventure Weapon Loot Crate
3. Luck Royale Voucher
4. Gold Royale Voucher
5. Tactical Market
6. Super Leg Pocket
Spin Price
Step up इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 1 राउंड की कीमत 1033 डायमंड्स है। आप अपने डायमंड्स खर्च करके गेम में इन आइटम्स को फ्री में पा सकते हैं।
इवेंट को कैसे करें एक्सेस?
1. सबसे पहले फोन मे फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. अब लॉबी में मौजूद लक रॉयल इवेंट सेक्शन पर जाएं।
3. यहां आपको इस इवेंट का बैनर दिखेगा।
4. Step up इवेंट बैनर पर क्लिक करके इससे जुड़ी डिटेल्स पा सकेंगे।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Free Fire Max में इवेंट्स क्या है?
फ्री फायर मैक्स में आए दिन इवेंट्स लाइव होते रहते हैं। इन इवेंट्स में प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।