Free Fire Max की शुरुआती फाइट में मिल रही हार, जीतने के लिए आजमाएं गेमिंग Tips

Free Fire Max की शुरुआती फाइट में जीतना आसान नहीं है। यदि आप भी गेम में अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

Published By: ajay verma
Published: Apr 03, 2025, 11:56 AM (IST)

Free Fire Max बैटल रॉयल गेम है, जिसमें एक साथ कई सारे गेमर्स लैंड करते हैं और एक-दूसरे को नॉक आउट करके आगे बढ़ते हैं। इस दौरान इंटेंस शुरुआती फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ज्यादातर गेमर्स जल्दी आउट हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी शुरुआती फाइट हार जाते हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो ज्यादा सोचे मत, हम आपको यहां कुछ Tips देने जा रहे हैं, जो आपको बहुत काम आएंगे। इन टिप को फॉलो करने से आपकी परफॉर्मेंस सुधरेगी और फाइट जीतने में मदद मलेगी। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

जरूरी आइट कलेक्ट करें

Free Fire Max की शुरुआती फाइट जीतने के लिए जरूरी आइटम जैसे बुलेट, गन्स, मेडिकल किट आदि लैंड करते ही कलेक्ट करें। इसके लिए ऐसी जगह लैंड करें, जहां गेमर्स की संख्या कम हो। इससे आपको आइटम कलेक्ट करने का पूरा मौका मिलेगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

शॉटगन

शॉटगन ऐसी गन है, जिससे एक बार में दुश्मन की हेल्थ को 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। अर्ली फाइट्स में इस गन का जरूर इस्तेमाल करें। इससे दुश्मन को नॉक आउट करना आसान हो जाएगी और सर्वाइवल का चांस बढ़ जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

मूवमेंट और कवर

फ्री फायर मैक्स की फाइट के दौरान लगातार मूव करने से विरोधी के लिए निशाना लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा करने से आप दुश्मन का शिकार नहीं होंगे और आप फायर भी कर पाएंगे। वहीं, अगर पत्थर या फिर बिल्डिंग की आड़ लेने का मौका मिले, तो जरूर लें। इससे आप दुश्मन की गोली का शिकार नहीं होंगे।

स्मोक ग्रेनेड

गेम में मिलने वाला स्मोक ग्रेनेड बहुत काम का वेपन है। शुरुआती स्क्वाड फाइट के बीच इस ग्रेनेड का उपयोग करके खुद को बचाने के साथ अपने साथी को बचाया जा सकता है। जब भी दुश्मन टीम से सामना हो, तो इसका उपयोग करना न भूलें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।