Free Fire Max में मिल रहा Galaxy Hooper Fist, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max में नया Faded Wheel इवेंट लाइव हुआ है। इसमें Galaxy Hooper Fist और Dagger Carrot जैसे अल्ट्रा-प्रीमियम आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 25, 2025, 09:45 AM (IST)

Free Fire Max में प्रीमियम Galaxy Hooper Fist मिल रहा है। यह एक स्पेशल अटैक इफेक्ट है। इसके जरिए विरोधी को नॉक आउट करने पर स्पेशल अनाउंसमेंट होगी। इसे लॉबी में भी देखा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे सस्ते में क्लेम किया जा सकता है, क्योंकि यह नए Faded Wheel इवेंट का हिस्सा है। बता दें कि फेडेड व्हील (Faded Wheel) फ्री फायर मैक्स का खास इवेंट है। इसमें प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलते हैं। इन्हें स्पिन करके पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max Faded Wheel

Free Fire Max का Faded Wheel आज यानी 25 अक्टूबर को लाइव हुआ है। यह गेम के स्टोर सेक्शन में Galaxy Hooper Fist के नाम से लिस्ट है। इसमें Galaxy Hooper Fist अटैक इफेक्ट, Sterling Futurentic वेपन लूट क्रेट, Dagger Carrot और बॉन फायर जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन्हें स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Prize List

Galaxy Hooper Fist

Bounty Token

Sterling Futurentic Weapon Loot Crate

Dagger Carrot

Leg Pocket

Pocket Market

Skyboard-Double Skull

Cheetah Weapon Loot Crate

Bonfire

Sports Car-Galactic Ride

कितने डायमंड में होगा स्पिन ?

फेडेड व्हील इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। हालांकि, स्पिन करने से पहले उन दो आइटम का चयन करना होगा, जिन्हें आप अनलॉक नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो दो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर स्पिन बटन आएगा, जिसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।

2. स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. Galaxy Hooper Fist बॉक्स पर टैप करें।

4. स्क्रीन पर फेडेड व्हील इवेंट ओपन होगा, उसमें से उन दो आइटम को चुनें, जिन्हें आप प्राप्त नहीं करना चाहते हैं।

5. अब स्पिन बटन दबाएं।

6. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

इवेंट से जुड़ी अहम बात

बताते चलें कि इस इवेंट में पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकता है। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी। इसका मतलब है कि आपको हर बार स्पिन करने के लिए ज्यादा डायमंड खर्च करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।