Free Fire Max में Galactic Bunny और Candy Bunny स्किन मिल रही फ्री, ऐसे पाएं
Free Fire Max गेमर्स के लिए Kord x MP5 RING इवेंट को लाइव किया गया है। इसमें Galactic Bunny और Candy Bunny जैसी शानदार वेपन स्किन को क्लेम करने का मौका मिल रहा है।
Published By: ajay verma | Published: Oct 23, 2025, 02:56 PM (IST)
Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज है। गेम में नया Kord x MP5 RING इवेंट आ गया है। इसमें Galactic Bunny और Candy Bunny जैसी शानदार व आकर्षक वेपन स्किन मिल रही हैं। इनके साथ Universal Ring Token भी मिल रहे हैं। इन सभी आइटम को स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट की डिटेल...
Kord x MP5 RING Event
Free Fire Max का Kord x MP5 RING इवेंट आज लाइव हुआ है। यह शानदार इवेंट अगले 13 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान Galactic Bunny के साथ-साथ Candy Bunny और यूनिवर्सल रिंग टोकन तक को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको स्पिन करना होगा।
Weapon Skins
Kord-Goldrim Tribute
MP5-Candy Bunny
MP5-Aurora Oni
Kord-Galactic Bunny
Other Prize
Universal Ring Token
कितने में होगा Spin ?
फ्री फायर मैक्स का यह लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड क्लेम किए जा सकते हैं। आज के इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड का उपयोग करना होगा। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड खर्च करने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार पाए गए ईनाम को दोबारा नहीं पाया जा सकेगा। स्पिन लिमिट खत्म होने के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।
1. अपने मोबाइल फोन में फ्री फायर मैक्स खोल लें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. Kord x MP5 RING गेमिंग इवेंट पर टैप करें।
4. स्पिन बटन दबाएं।
5. अब स्पिन प्रोसेस शुरू होगा और कुछ सेकेंड बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
क्यों लाइव किए जाते हैं लक रॉयल इवेंट ?
गेम डेवलपर गरेना (Garena) का मानना है कि लक रॉयल इवेंट को लाइव करने की मंशा गेमर्स को फायदा पहुंचाना है। इस तरह के गेमिंग इवेंट से प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है, जिससे वेपन के साथ खुद को अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, गेम भी मजेदार बनता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।