Free Fire Max में फ्री मिल रहा Frosty Band और Candy Beard फेस मास्क आज, ऐसे करें अनलॉक

Free Fire Max गेमर्स के लिए Winter Masks इवेंट आ गया है। इस स्पेशल इवेंट Frosty Band, Icy और Candy Beard जैसे फेस मास्क मिल रहे हैं। इसके साथ Santa's Choice वेपन लूट क्रेट जैसे ईनाम भी दिए जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 10, 2025, 09:57 AM (IST)

Free Fire Max में नए गेमिंग इवेंट Winter Masks की एंट्री हो गई है। इस शानदार इवेंट में ग्रैंड प्राइज के तौर पर चार शानदार फेस मास्क दिए जा रहे हैं। इनका उपयोग मैच में किया जा सकता है। इन स्पेशल मास्क के अलावा इवेंट से एक्सक्लूसिव वेपन लूट क्रेट, लक रॉयल, गोल्ड रॉयल और सुपर लैग पॉकेट जैसे आइटम को क्लेम का अवसर मिल रहा है। गेम डेवलपर गरेना (Garena) का मानना है कि इस तरह के गेमिंग इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इन इवेंट से प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव आइटम पाए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम

Free Fire Max Winter Masks

फ्री फायर मैक्स का विंटर मास्क इवेंट आज लाइव हुआ है। यह खास इवेंट अगले 13 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके Frosty Band, Icy और Candy Beard जैसे फेस मास्क अनलॉक किए जा सकते हैं। इसके साथ Luck Royale, Gold Royale और Super Leg Pocket जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। इन सभी को स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन

और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

Grand Prizes

  • Frosty Band Mask
  • Icy Mask
  • Candy Beard Mask
  • Beard Grin Mask

Basic Prizes

  • Santa's Choice Weapon Loot Crate
  • Ice Blossom Weapon Loot Crate
  • Luck Royale Voucher
  • Gold Royale Voucher
  • Tactical Market
  • Super Leg Pocket

कितने Diamond में होगा स्पिन ?

फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट से ईनाम जीतने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, एक राउंड के लिए 1033 डायमंड लगेंगे। आपको बता दें कि वन राउंड चुनने पर आप बेसिक और ग्रैंड प्राइज दोनों ही जीत सकते हैं। यदि आपको पहले ग्रैंड प्राइज मिल जाता है, तो आपको बचे हुए डायमंड वापस मिल जाएंगे। एक बार क्लेम किए गए रिवॉर्ड को दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकेगा।

कहां लाइव है इवेंट ?

बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स का यह गेमिंग इवेंट लक रॉयल सेक्शन में एक्टिव है। इसके लिए अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करिए। फिर होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं। यहां आपको विंटर मास्क इवेंट मिलेगा, जहां स्पिन करके आप शानदार रिवॉर्ड जीत सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।