Free Fire MAX OB45 Update: फ्री में बिना कुछ पाएं नया कैरेक्टर Kassie, जानें कैसे

Free Fire MAX में एक नया कैरेक्टर अपडेट के साथ आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर प्लेयर्स को फ्री में इसे पाने का मौका दे रहा है। इसके लिए गेमर्स को कोई टास्क नहीं करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 28, 2024, 09:36 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक नया कैरेक्टर आया है।
  • इस कैरेक्टर को फ्री में पा सकते हैं।
  • प्लेयर्स को इसे पाने के लिए कोई टास्क नहीं करना होगा।

Free Fire MAX OB45 Update के साथ एक नया कैरेक्टर गेम में एंट्री ले चुका है। यह कैरेक्टर काफी पावरफुल है। अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में कई नए फीचर्स आए हैं। नए कैरेक्टर Kassie के साथ कुछ पुराने कैरेक्टर को भी अपग्रेड किया गया है। इतना ही नहीं, फ्री फायर मैक्स में नया वेपन भी आया है। साथ ही, कई इवेंट भी गेम में जुड़े हैं। प्लेयर्स के पास अभी इस नए कैरेक्टर को फ्री में पाने का मौका है। हालांकि, प्लेयर्स को यह कैरेक्टर कुछ ही दिनों के लिए मिलेगा। आज हम यहां फ्री में यह कैरेक्टर पाने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX OB45 Update के बाद पाएं फ्री कैरेक्टर

Free Fire MAX OB45 Update के बाद लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक इवेंट आया है। इस इवेंट में गेम में आए नए कैरेक्टर को टेस्ट कर सकते हैं। प्लेयर्स के पास 26 जून से लेकर 2 जुलाई, 2024 तक नए कैरेक्टर को टेस्ट करने का ऑप्शन है। प्लेयर्स को इसके लिए कोई टास्क या मिशन नहीं करना है। वे सिर्फ इवेंट में जाकर उसके लिए क्लेम कर सकते हैं। क्लेम करने के सारे स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

इस तरह करें क्लेम

  • प्लेयर्स को नया कैरेक्टर Kassie पाने के लिए सबसे पहले फ्री फायर मैक्स को अपडेट करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गेम के लिए सर्च कर लें।
  • इसके बाद गेम ओपन करें और लॉग इन कर लें। फिर लैंडिग स्क्रीन खुलते ही इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां पर आपको Try Update Character ऑप्शन पर टैब कर दें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने अपडेट हुए सभी कैरेक्टर की लिस्ट आ जाएगी।
  • आप उनके लिए दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।

प्लेयर्स के पास बिना डायमंड खर्च किए और बिना कोई टास्क किए ही नए कैरेक्टर की स्किल को टेस्ट करने का अच्छा मौका है। गेमर्स को इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।