Free Fire MAX में मिल रहीं कई Fist Skin, पाने के लिए करना होगा यह काम

Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल इवेंट लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम मिल रहे हैं। हालांकि, आइटम पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। यह इवेंट सीमित समय के लिए लाइव है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 24, 2024, 04:56 PM (IST) | Edited: Feb 24, 2024, 04:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक नया Fist Royale लाइव हो गया है।
  • इवेंट में प्लेयर्स को बैकपैक और स्किन जैसे कई आइटम मिल रहे हैं।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा।

Free Fire MAX में एक नया Fist Royale इवेंट शुरू हो गया है। यह सीमित समय के लिए गेम में लाइव है। इस इवेंट के जरिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसमें प्लेयर्स को कई फिल्ट स्किन मिल रही हैं। साथ ही, गेमर्स पैराशूट स्किन जैसे कई धमाल आइटम पा सकते हैं। इस इवेंट को गेम में लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। अन्य लक रॉयल की तरह ही इसमें भी प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी होगी। हालांकि, स्पिन में खर्च होने वाले डायमंड की संख्या इन-गेम स्टोर के जरिए खरीदने के लिए खर्च होने वाले डायमंड की संख्या से बहुत कम है। आज हम इस आर्टिकल में नए इवेंट के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Fist Royale Event

फ्री फायर मैक्स में आज यानी 24 फरवरी, 2024 को एक नया Fist इवेंट शुरू हो गया है। यह गेम में अगले दो हफ्तों तक चलेगा। प्लेयर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड पाने होंगे। इस इवेंट में स्किन, बंडल और बैकपैक समेत कई धमाल कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर स्पिन पर एक अलग रिवॉर्ड मिलता है। एक बार स्पिन करने पर प्राइज पूल में से जो आइटम मिलेगा, वह दोबार स्पिन पर नहीं दिया जाएगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

प्राइज पूल की लिस्ट

  • Frozen Flame फिस्ट स्किन
  • Flaming फिस्ट स्किन
  • Blue एक्टिव वियर
  • Office हुडी
  • Male Techwear (पैंट्स)
  • Short Skirt (ब्लू)
  • Down Shoes (मेल)
  • Sports Shoes (वायलेट)
  • Full Stealth बैकपैक स्किन
  • Arctic Flame पैराशूट स्किन
  • Water Elemental वेपन लूट क्रेट
  • Time Travellers वेपन लूट क्रेट
  • Frenzy Bunny (Charge Buster + Mini Uzi) वेपन लूट क्रेट
  • FFWS 2021 वेपन लूट क्रेट
  • Engineer वेपन लूट क्रेट
  • Cheetah वेपन लूट क्रेट
  • Deadly Bat वेपन लूट क्रेट
  • Star Soul वेपन लूट क्रेट
  • आर्मर क्रेट
  • सप्लाई क्रेट
  • लेग पॉकेट्स
  • पॉकेट मार्केट
  • बोनफायर
  • एयरड्रॉप ऐड
  • सीक्रेट क्लू
  • बाउंटी टोकन

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर गेम ओपन करें।
  • फिर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • अब लक रॉयल पर क्लिक करें। फिर सभी लक रॉयल में से Fist Royale सिलेक्ट करें।
  • फिर स्पिन करें। स्पिन करने के बाद रिवॉर्ड अपने आप आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट में आ जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।