Free Fire Max में आया नया इवेंट, प्रीमियम टोकन के साथ मिलेंगी शानदार आउटफिट्स

Free Fire Max प्लेयर्स के लिए खुशखबरी है। गेम में नया इवेंट आया है। इसका नाम Fighter Ring है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर Bear Incarnate और Bull Incarnate बंडल दिए जा रहे हैं। साथ ही, रिंग टोकन भी मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Mar 08, 2024, 01:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में नया इवेंट आया है
  • इसका नाम Fighter Ring है
  • इसमें शानदार रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं

Free Fire Max में नए इवेंट की शुरुआत हुई है, जिसका नाम Fighter Ring है। इसमें Bear Incarnate और Bull Incarnate बंडल इनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मोटरबाइक और रिंग टोकन भी मिल रहे हैं, जिन्हें इन-गेम स्टोर पर एक्सचेंज करा कर प्रीमियम आइटम्स प्राप्त किए जा सकते हैं। गेम मेकर गरेना (Garena) का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्रीमियम आइमट्स प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इससे गेम मजेदार बनता है और प्लेयर्स का इंटरेस्ट बना रहता है।

Free Fire Max Fighter Ring इवेंट

फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट 20 मार्च 2024 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 7 मार्च से हुई थी। इस इवेंट में बीयर और बुल इनक्रेनेट आउटफिट्स ग्रैंड प्राइज के तौर पर मिल रहे हैं। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।

मिलेंगे शानदार इनाम

फाइटर रिंग इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे, जबकि 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा। नीचे इनाम की लिस्ट दी गई है :-

Bull Incarnate Bundle

Bear Incarnate Bundle

Motorbike – Incarnational Speed

Scythe – Incarnation

100x Universal Ring Tokens

10x Universal Ring Tokens

5x Universal Ring Tokens

3x Universal Ring Tokens

2x Universal Ring Tokens

1x Universal Ring Token

एक्सचेंज कर सकेंगे टोकन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट में मिलने वाले यूनिवर्सल रिंग टोकन को एक्सचेंज करके शानदार आइटम्स प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए प्लेयर्स को गेम के एक्सचेंज सेंटर पर जाकर एक्सचेंज बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद टोकन एक्सचेंज हो जाएंगे।

250x Universal Ring Tokens: Bull Incarnate Bundle

250x Universal Ring Tokens: Bear Incarnate Bundle

70x Universal Ring Tokens: Scythe – Incarnation

50x Universal Ring Tokens: Motorbike – Incarnational Speed

20x Universal Ring Tokens: Grenade – Incarnation

40x Universal Ring Tokens: Name Change Card

15x Universal Ring Tokens: Room Card

Other ordinary items

स्पिन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :

1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।

2. लक रॉयल सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको फाइटर रिंग इवेंट मिलेगा, जहां स्पिन करके आप शानदार रिवॉर्ड्स पा सकते हैं।

बता दें कि फ्री फायर मैक्स में इससे पहले भी कई इवेंट आयोजित हो चुके हैं, जिनमें प्रीमियम आइटम्स इनाम के तौर पर दिए जा चुके हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।