Free Fire Max की सबसे बेस्ट प्रीमियम Weapon Skin, सस्ते में क्लेम करने का सुनहरा मौका

Free Fire Max में इस समय कई सारे इवेंट लाइव हैं। इन सभी प्रीमियम एक्सक्लूसिव स्किन मिल रही हैं। इन्हें बहुत कम Diamond में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 17, 2025, 09:26 AM (IST)

Free Fire Max में सबसे ज्यादा जिस आइटम की मांग है, वो वेपन स्किन (Weapon Skin) है। इस आइटम की मदद से गन की ताकत को बढ़ाने के साथ दुश्मन को जल्दी नॉक आउट किया जा सकता है। इन्हें अनलॉक करने के लिए अधिक संख्या में डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं, जो कि असली पैसों के आते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर गेमर्स स्किन खरीदने से पहले कई बार सोचते हैं। हालांकि, गेम में चलने वाले इवेंट से Exclusive Skin को बहुत कम डायमंड में क्लेम किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं प्रीमियम गन स्किन और पाने का तरीका... और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Mossy Vinehorn

Free Fire Max में मिलने वाली Mossy Vinehorn वेपन स्किन एक्सक्लूसिव है। इस स्किन को AWM के लिए लाया गया है। इस स्किन को हरा रंग दिया गया है और इसमें फ्लेम निकलती हुई दिखती हैं। इसकी खासियत है कि यह गन के डैमेज रेट और रेंज को बढ़ा देती है, जिससे दूर बैठे विरोधी को मार गिराना बहुत आसान हो जाता है। इसे AWMxAN94 Ring इवेंट से स्पिन करके क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Booyah Day 2021

Booyah Day 2021 गरेना की अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव व प्रीमियम स्किन है, जिसे UMP गन के लिए तैयार किया गया है। इससे वेपन को विंग मिलते हैं, जिससे यूनिकनेस देखने को मिलती है। अब क्षमता की बात करें, तो इससे गन का रेट ऑफ फायर व डैमेज रेट बढ़ जाता है। इससे दुश्मन को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। साथ ही, मैच में हर किल के बाद स्पेशल अनाउंसमेंट भी होती है। इसे EVO VAULT इवेंट से पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Trouble Maker

ट्रबल मेकर स्किन को हाल ही में फ्री फायर मैक्स में जोड़ा गया है। इस स्किन से गन का लुक पूरी तरह से बदल जाता है। वेपन में ग्लोइंग इफेक्ट देखने को मिलता है। इससे वेपन की रेंज बढ़ जाती है, जिससे निशाना लगाने में आसानी होती है। साथ ही, मैगजीन का साइज भी बढ़ जाता है। इससे ज्यादा बुलेट को स्टोर किया जा सकता है। इसे हाल ही में आयोजित हुए Hello Trouble Ring इवेंट से पाया जा सकता है, जो गेमर्स के लिए अगले 11 दिन 18 घंटे तक लाइव रहेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।