Free Fire Max में खिलाड़ियों के लिए आई Predatory Cobra स्किन, पाने के लिए अभी करें यह काम

Free Fire Max Evo Vault इवेंट में Predatory Cobra स्किन मिल रही है, जो वेपन को और भी घातक बना देती है। इसके अलावा, इवेंट में गोल्डन वाउचर पाने का भी मौका मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 02, 2024, 12:32 PM (IST)

Free Fire Max में खिलाड़ियों के लिए शानदार इवेंट Evo Vault लाइव हो गया है। यह खास गेमिंग इवेंट करीब एक महीने तक एक्टिव रहेगा, जिसमें गेमर्स को क्लासिक लुक वाली गन स्किन पाने का मौका मिलेगा। इससे वेपन की पावर कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ ही, इवेंट में टोकन और आर्मर क्रेट जैसे आइटम्स भी रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी हर डिटेल... और पढें: Free Fire Max में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू, MP40 Chromasonic प्रीमियम गन स्किन पाएं मुफ्त

Free Fire Max Evo Vault Event

गरेना फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट अगले 29 दिन और 15 घंटे तक जारी रहेगा। इसमें Predatory Cobra, Majestic Prowler और Booyah Day 2021 वेपन स्किन मिलेंगी। इनसे गन का फायर और डैमेज रेट कई गुना बढ़ जाएगा। विरोधी को नॉक आउट करने पर स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक

और पढें: Free Fire Max Redeem Codes हुए रिलीज, मुफ्त में Skins समेत मिल रहे धमाकेदार रिवॉर्ड्स आज

इस इवेंट में गन स्किन के अलावा Bonfire, Majestic Prowler टोकन क्रेट, गोल्ड रॉयल वाउचर, आर्मर क्रेट और पॉकेट मार्केट रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। साथ ही, सीक्रेट क्लू पाने का भी अवसर मिल रहा है। इन आइटम के लिए गेमिंग करेंसी डायमंड का इस्तेमाल करना होगा।

कितने लगेंगे डायमंड

इवेंट विंडो पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का भुगतान करना होगा।

कैसे पाएं इवेंट से स्किन

  • इवो वॉल्ट इवेंट में मिल रही स्किन को पाने के लिए फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • टॉप लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन के नीचे मौजूद लक रॉयल टैब पर क्लिक करें।
  • यहां आपको सबसे ऊपर इवो वॉल्ट इवेंट मिलेगा।
  • यहां आप स्पिन करके स्किन प्राप्त कर सकते हैं।

गेम डेवलपर गरेना (Garena) का कहना है कि फ्री फायर मैक्स में इस तरह के इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाइव किया जाता है। इन इवेंट से खिलाड़ियों को वेपन स्किन, आउटफिट और गोल्डन वाउचर जैसे शानदार आइटम पाने का मौका मिलता है। इनसे गेमर्स का अनुभव भी बेहतर होता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।