Free Fire MAX में आया नया Evo Vault इवेंट, मिल रही शानदार गन स्किन्स

Free Fire MAX Evo Vault इवेंट लाइव हो गया है। इसमें प्रीमियम गन स्किन और टोकन क्रेट दिए जा रहे हैं। इससे गेम मजेदार बनेगा और गेमिंग अनुभव बेहतर होगा। साथ ही, इससे मैच जीतने में भी मदद मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Apr 04, 2024, 12:24 PM (IST) | Edited: Apr 04, 2024, 06:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में नया इवेंट आया है
  • इसमें प्रीमियम गन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है
  • इसमें स्किन अपग्रेड करने के लिए टोकन क्रेट भी मिल रहे हैं

Free Fire MAX को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए गेम डेवलपर गरेना (Garena) समय-समय पर इवेंट लॉन्च करता रहता है। इस कड़ी में अब गेम मेकर ने एक और इवेंट जोड़ा है, जिसका नाम Evo Vault है। इसमें प्लेयर्स को प्रीमियम कैटेगरी की इवो गन स्किन पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इसके अलावा इवेंट के जरिए टोकन क्रेट भी दिए जा रहे हैं, जिससे गन स्किन को अपग्रेड किया जा सकेगा। इससे गन की पावर कई गुना बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Evo Vault Event

गरेना के अनुसार, फ्री फायर मैक्स इवो वॉल्ट इवेंट में MP40, Thompson, MP5 और M4A1 जैसी गन्स के लिए Chromasonic, Cindered Colossus आदि एक्सक्लूसिव गन स्किन मिल रही हैं। इनके लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसके लिए इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

एक स्पिन के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे, जबकि 11 स्पिन के लिए 200 डायमंड लगेंगे। अच्छी बात यह है कि इन-गेम स्टोर पर अभी ऑफर उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर आप बल्क में डायमंड खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

मिल रहे टोकन क्रेट

इवेंट में स्किन के अलावा टोकन क्रेट भी मिल रहे हैं। इनके माध्यम से आप गन स्किन को अपडेट करके उसकी ताकत को कई गुना बढ़ा सकते हैं। डेवलपर का मानना है कि इन आइटम्स से प्लेयर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा और गेम मजेदार बनेगा। इससे मैच जीतने में भी बहुत मदद मिलेगी।

इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स

फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट अगले 30 दिन चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स प्रीमियम आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स की लिस्ट दी गई है :-

MP40-Chromasonic

Thompson-Cindered Colossus

M4A1-Infernal Draco

MP5-Platinum Divinity

Chromasonic (MP40) Token Crate

Cindered Colossus (Thompson) Token Crate

Infernal Draco (M4A1) Token Crate

Platinum Divinity (MP5) Token Crate

Gold royale voucher

Secret clue

Bonfire

Diamond royale voucher

Armor crate

Pocket market

इवेंट में भाग लेने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम ओपन करें।

2. होम स्क्रीन के लेफ्ट टॉप कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर टैप करें।

3. यहां आपको Evo Vault इवेंट दिखाई देगा।

4. उस पर क्लिक करके आप इवेंट में भाग ले सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।