Free Fire Max में मुफ्त में मिल रही Megalodon Alpha और Infernal Draco स्किन, पाने के लिए करें ये काम
Free Fire Max Evo Vault इवेंट गेमर्स के लिए लाइव हो गया है। इसमें Infernal Draco और Megalodon Alpha वेपन स्किन मिल रही है। इसके अलावा, गोल्ड रॉयल वाउचर भी दिए जा रहे हैं।
Published By: ajay verma | Published: Dec 02, 2024, 11:04 AM (IST)
Free Fire Max में मॉस्ट अवेटेड इवेंट आ गया है। इसका नाम Evo Vault है। इसमें इनाम के तौर पर Megalodon Alpha और Infernal Draco जैसी धांसू गन स्किन दी जा रही हैं। इन स्किन के अप्लाई होने से गेम में स्पेशल इमोट, एलिमिनेशन इफेक्ट, अनाउंसमेंट और यूनीक फायरिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा, इवेंट से लक रॉयल वाउचर, बोनफायर और सीक्रेट क्लू को भी पाया जा सकेगा। आइए, यहां जानते हैं इवेंट की डिटेल...
Free Fire Max Evo Vault
Free Fire Max का प्रीमियम इवो वॉल्ट इवेंट प्लेयर्स के लिए 30 दिन 17 घंटे तक लाइव रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके शानदार वेपन स्किन, गोल्ड रॉयल वाउचर, सीक्रेट क्लू, आर्मर क्रेट और ब्लू फ्लेम ड्रैको टोकन क्रेट आदि हासिल कर सकते हैं। आपको रिवॉर्ड के बारे में बताने से पहले यहां बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें आपको हर बार स्पिन करने पर एक रिवॉर्ड मिलेगा। रिवॉर्ड के तौर पर जो आइटम मिलेगा, उसे दोबारा नहीं पाया जा सकेगा।
इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स
इवेंट में स्पिन करके निम्नलिखित रिवॉर्ड्स पाए जा सकते हैं :
- Cindered Colossus-Thompson
- Scar-Megalodon Alpha
- M4A1-Infernal Draco
- AK47-Blue Flame Draco
- Bonfire
- Megalodon Alpha Token Crate
- Luck Royale Voucher
- Blue Flame Draco Token Crate
- Pocket Market
- Secret Clue Cindered Colossus Token Crate
- Gold Royale Voucher
- Infernal Draco Token Crate
- Armor Crate
वेपन स्किन से बढ़ेगी ताकत
ऊपर बताई गई वेपन स्किन से गन का फायर रेट और एक्यूरेसी बढ़ेगी, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा किल निकाल सकेंगे। इनके इस्तेमाल से गन को क्लासी लुक मिलेगा और आपकी जीत सुनिश्चित होगी। इतना ही नहीं गेम में स्पेशल एलिमिनेशन अनाउंसमेंट होगी। मैच में एलिमिनेशन और फायरिंग इफेक्ट देखने को मिलेगा। साथ ही, स्किन्स लॉबी में भी देखने को मिलेंगी।
कैसे करें क्लेम
- स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करना होगा।
- टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में बने लक रॉयल बटन पर प्रेस करें।
- अब सबसे ऊपर Evo Vault इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आप स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।
नोट : इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए गेमर्स को 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 बार स्पिन करने के लिए 200 Diamonds लगेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।