Free Fire Max का Emote Royale इवेंट, प्रीमियम आउटफिट और वेपन लूट क्रेट पाने का गोल्डन चांस

Free Fire Max गेम में Emote Royale लक रॉयल इवेंट जारी है। इसकी शुरुआत हाल ही में हुई थी। अब यह अगले 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान स्पिन करके शानदार आउटफिट, वेपन लूट क्रेट और बाउंटी कॉइन जीते जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Mar 28, 2024, 01:52 PM (IST) | Edited: Mar 28, 2024, 06:18 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में Emote Royale लक रॉयल इवेंट जारी है।
  • इसमें शानदार आउटफिट, वेपन लूट क्रेट और बाउंटी कॉइन जीते जा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको स्पिन करना होगा

Free Fire Max में Emote Royale लक रॉयल इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में नए मूव्स, आउटफिट और लूट क्रेट जैसे आइटम्स रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही, Air Drop Aid और बाउंटी टोकन भी इनाम के रूप में मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स भारत में प्लेयर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है। यही कारण है कि गेम में प्लेयर्स को खुश करने के लिए समय-समय पर इवेंट जोड़े जाते हैं। इनमें शानदार आइटम्स रिवॉर्ड के रूप में दिए जाते हैं, जिनसे मैच जीतने में बहुत मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max Redeem Code Today 28 March 2026: फ्री में चाहिए शानदार आइटम, रिडीम करें नए कोड

कब तक चलेगा इवेंट

Free Fire Max का Emote Royale इवेंट अगले 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान आप बैकपैक, व्हीकल, ग्रेनेड, वेपन लूट क्रेट, आर्मर क्रेट और नए विनिंग मूव प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, बाउंटी कॉइन भी मिलेंगे। इसके लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसके लिए इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। आप 20 डायमंड खर्च करके 1 स्पिन कर सकते हैं। 200 डायमंड खर्च करने पर 10+1 स्पिन करने का मौका मिलेगा। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, लाइव हुआ नया इवेंट, लूट क्रेट के साथ मिल रहे प्रीमियम Emote

और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 27 March 2026: नए कोड फ्री में दिलाएंगे कैरेक्टर समेत ढेरों आइटम आज, ऐसे करें रिडीम

मिलेंगे ये शानदार रिवॉर्ड्स

  • Bura na Mano
  • Techno blast
  • Impossible (bottom)
  • Gun and flames (top)
  • Promoted (shoes)
  • Gun and flames (top)
  • Earth elemental backpack
  • Pineapple fizz grenade
  • Auto rickshaw
  • Bunny egg loot box
  • Weapon
  • Futuristic weapon loot crate
  • Winterlands weapon loot crate
  • Star general weapon loot crate
  • SCAR phantom assassin weapon loot crate
  • Red samurai weapon loot crate
  • Private eye weapon loot crate
  • Deadly bat weapon loot crate
  • Digital invasion weapon loot crate
  • Armor crate
  • Supply crate
  • Leg pocket
  • Room card
  • Bonfire
  • Airdrop aid
  • Secret clue
  • Bounty token

ऐसे करें लक रॉयल में स्पिन

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।

2. होम स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट बटन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको Emote Royale बैनर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4. यहां से आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

रिडीम कोड

लक रॉयल इवेंट के अलावा फ्री फायर मैक्स (Free Fire Max) में रिडीम कोड के जरिए भी शानदार आइटम्स मुफ्त में प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए नया डायमंड खर्च करने पड़ते हैं और न ही टास्क पूरा करना होता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।