Free Fire MAX में आया नया Diwali Lucky Draw, पाएं M1873- Aura of Chaos जैसे रिवॉर्ड

Free Fire MAX में Diwali Lucky Draw इवेंट लाइव हो गया है। यह कई दिनों तक गेम में उपलब्ध है। प्लेयर्स इस इवेंट के जरिए विभिन्न आइटम ला सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Oct 19, 2024, 09:26 AM (IST)

Free Fire MAX Diwali Lucky Draw Live हो गया है। दिवाली के खास मौके पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स का डेवलपर कई इवेंट लेकर आ रहा है। गेम में एक इस Diwali Lucky Draw के जरिए गेमर्स को M1873 - Aura of Chaos और फ्री में गोल्ड टोकन पाने का मौका मिल रहा है। इसमें गेमर्स को डेली लॉग इन करने के बाद BR, CS या Lone Wolf मैच खेलने होंगे। इसके बाद वे टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद टोकन एक्सचेंज करने पर उन्हें कई आइटम मिलेंगे। इस इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Diwali Lucky Draw Live

फ्री फायर मैक्स में Diwali Lucky Draw 18 अक्टूबर, 2024 को लाइव हो गया है। यह 7 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें गेमर्स को गेम खेलकर टोकन कलेक्ट करने होंगे। लकी ड्रॉ के लिए टोकन को एक्सचेंज करने पर गेमर्स को प्रीमियम आइटम मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

हर रोज 1000 विनर सिलेक्ट होंगे। विनर्स की लिस्ट Winners सेक्शन में मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

ड्ऱॉ में एक्सचेंज पर मिलने वाले आइटम की लिस्ट 4 दिन में बदल जाएगी। गेमर्स सीधा इन-गेम मेल से आइटम पा सकेंगे। हर प्लेयर एक रिवॉर्ड को एक बार ही पाने के लिए योग्य है।

टोकन क्लेम करने का तरीका

  • गेमर्स को इस इवेंट तक पहुंचने के लिए Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में आपको Events सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Diwali 2024 पर टैप करना है।
  • अब आपको Diwali Lucky Draw पर क्लिक करना है।
  • यहां Mission टैब में जाकर टोकन के लिए क्लेम करना होगाय़
  • उसेक बाद Exchange टैब में जाकर उन टोकन को एक्सचेंज कर सकते हैं।
  • Winners टैब में सभी विनर की लिस्ट मिल जाएगी।

इस तरह से प्लेयर्स हर रोज लॉग इन करके और गेम खेलकर टोकन पा सकते हैं। फिर टोकन को एक्सचेंज करके आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स को यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।