Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2023, 04:21 PM (IST)
Free Fire MAX में कई कॉस्मैटिक आइटम जैसे वेपन कैरेक्टर, ग्लू वॉल स्किन और बहुत कुछ मिलते हैं। ये न सिर्फ गेम को मजेदार बनाते हैं, बल्कि गेम जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, इन-गेम स्टोर से आइटम खरीदने के लिए प्लेयर्स को डायमंड की जरूरत होती है। डायमंड असली के पैसों से आते हैं। यही कारण है कि हर प्लेयर्स के पास आइटम खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। वे हमेशा ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें फ्री में डायमंड मिल जाएं। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स में फ्री डायमंड पाने के कई तरीके बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 12 March 2026: गेमर्स के लिए आए लेटेस्ट कोड, रिडीम कर पाएं एक्सक्लूसिव आइटम
फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स के पास फ्री में डायमंड पाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका रिडीम कोड है। गेम का डेवलपर garena समय-समय पर रिडीम कोड जारी करता है और इसमें फ्री में कई आइटम मिलते हैं। वेपन, गन स्किन और कैरेक्टर के अलावा डायमंड भी पा सकते हैं। आज यानी 31 अगस्त, 2023 के लिए जारी हुए Free Fire MAX Redeem Code में भी फ्री डायमंड मिल रहे हैं। प्लेयर्स के लिए यह अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Moon Flip इमोट
Google ओपिनियन रिवार्ड्स ऐप फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स में फ्री डायमंड कमाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। ऐप सर्वे में शामिल लेने वाले यूजर्स को रिवॉर्ड मिलता है। हर सर्वे के लिए Google कुछ Google Play क्रेडिट या iTunes रिवॉर्ड कार्ड देता है। इसका यूज आप फ्री फायर मैक्स में फ्री डायमंड पाने के लिए कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: Elite Bundle-Character समेत बहुत कुछ मिल रहा फ्री, पाने के लिए रिडीम करें नए कोड
Google Play Store और App Store के जरिए एंड्रॉइड मोबाइल फोन और iPhone दोनों पर ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
गरेना का Booyah गेमिंग कंटेंट शेयरिंग ऐप है, जो यूजर्स को फ्री में डायमंड पाने का मौका देता है। प्लेयर्स को ऐप द्वारा होस्ट किए जाने वाले इवेंट और प्रतियोगिताओं में भाग लेना होता है। इस तरह आप फ्री फायर या फ्री फायर मैक्स में फ्री डायमंड पा सकेंगे। इसका यूज आप इन-गेम स्टोर से आइटम खरीदने के लिए कर सकते हैं। ऐप को Google Play Store और App Store पर डाउनलोड किया जा सकता है।