Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Rage Skater Bundle आज, अभी ऐसे करें Claim

Free Fire Max के Daily Special में आज शानदार Rage Skater बंडल मिल रहा है, जिसे आप आधी कीमत में अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्किन और लूट क्रेट जैसे आइटम भी पाए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 20, 2025, 09:21 AM (IST)

Free Fire Max में शानदार Rage Skater बंडल मिल रहा है। इस यूनीक बंडल को बहुत कम दाम में अनलॉक किया जा सकता है। इससे आप अपने कैरेक्टर को यूनिक लुक दे सकते हैं। यह डेली स्पेशल (Daily Special) मौजूद है। आपको बता दें कि डेली स्पेशल बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स का वो हिस्सा है, जिसे अधिकतर गेमर्स बहुत पसंद करते हैं। इसमें मिलने वाले आइटम को कम कीमत में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Daily Special

गरेना फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल वास्तव में बहुत स्पेशल है। इस सेक्शन में मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। यहां से आइटम्स को आम स्टोर की तुलना में आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे डायमंड की बचत होने के साथ प्रीमियम आइटम पाने का अवसर मिलता है। आइए नीचे डालते हैं डेली स्पेशल में मिलने वाले आज के आइटम पर एक नजर... और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Daily Special Items

1. फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल में Dragon Swipe इमोट को उपलब्ध कराया गया है। इस इमोट को 299 डायमंड में खरीदा जा सकता है। इसकी असली कीमत 599 डायमंड है।

2. BP S7 Token डेली स्पेशल में 10 डायमंड की बजाय 5 डायमंड में मिल रहा है।

3. Katana-Tidal Waves गेमर्स के लिए डेली स्पेशल में 249 डायमंड में अवेलेबल है। इसकी असली कीमत 499 डायमंड है।

4. Rage Skater बंडल को 1199 डायमंड की बजाय 599 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

5. Mini Uzi Megacypher Loot Crate की असली कीमत 40 डायमंड है, लेकिन यह डेली स्पेशल में 20 डायमंड में मिल रही है।

6. Sports Shoes का प्राइस 149 डायमंड है, लेकिन छूट के साथ इसे 74 डायमंड में खरीदा जा सकता है।

जरूरी बात

गरेना फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल को रोजाना अपडेट करता है। इस अपडेशन से डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम भी रोजाना बदलते हैं। इसलिए गेमर्स को सलाह दी जाती है कि यदि कोई आइटम पसंद आया है, तो उसे तुरंत अनलॉक कर लें, नहीं तो वो आइटम अपडेट होने के बाद परचेज लिस्ट से हट जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।