Free Fire Max में आधे Diamonds में Deep Aqua Bundle करें Claim, जानें कैसे

Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। इस सेक्शन के जरिए आप Deep Aqua Bundle और Shimmy Emote को आधी कीमत में पा सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: Sep 25, 2025, 05:08 PM (IST)

Free Fire Max में Deep Aqua Bundle मिल रहा है। इस डैशिंग बंडल को आप फ्री फायर मैक्स गेम में आधी कीमत में खरीद सकते हैं, जिसमें टॉप, बॉटम, शूज, मास्क व हेड आदि शामिल है। अगर आप गेम में अपने कैरेक्टर को नया लुक देना चाहते हैं, तो आप इस बंडल को Daily Special स्टोर से एक्सेस कर सकते हैं। डेली स्पेशल स्टोर की खासियत की बात करें, तो इस स्टोर के जरिए आप इन-गेम आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यदि किसी आइटम की कीमत 10 डायमंड्स है, तो उसे आप 5 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Free Fire Max में Daily Special स्टोर डेली अपडेट होता है। इस स्टोर में गेम डेवलपर कंपनी रोजाना नए-नए आइटम्स को एड करती है, जिसे आप हाफ रेट में पा सकते हैं। दरअसल, इस स्टोर पर मिलने वाले सभी इन-गेम आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद उन आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते है। जैसे कि हमने बताया आज इस स्टोर से आप Deep Aqua Bundle, Shimmy Emote व Classic Jazz Jacket को आधी कीमत में पा सकते हैं। यहां देखें सभी आइटम्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

Daily Special

और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

1. BP S7 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आप 5 डायमंड्स में पा सकते हैं।

2. Deep Aqua Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, 449 डायमंड्स है।

3. Classic Jazz Jacket की कीमत 599 डायमंड्स है, जो कि आपको आज 299 डायमंड्स में मिल रहा है।

4. Joker की कीमत 99 डायमंड्स है, जो कि आज 49 डायमंड्स में मिल रहा है।

5. Nightslayer Grizzly (SVD + UMP) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।

6. Shimmy की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे आज आप 99 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

कैसे करें Daily Special एक्सेस?

  • सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम खोलें।
  • इसके बाद स्टोर सेक्शन पर जाएं।
  • यहां आपको डेली स्पेशल का बैनर दिखेगा।
  • इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।