Free Fire MAX Daily Reward: बस लॉग इन करके पाएं Armor Crate और Gold Coins

Free Fire MAX Daily Reward: फ्री फायर मैक्स रिवॉर्ड लिस्ट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 10, 2024, 12:09 PM (IST)

Free Fire MAX Daily Reward: फ्री फायर मैक्स में आए दिन नए-नए इवेंट आते रहते हैं। इन इवेंट के जरिए गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे वेपन, इमोट और पेट मिलते हैं। इन इवेंट्स के अलावा भी गेमर्स के पास हर रोज नए रिवॉर्ड पाने का मौका होता है। अगर आप नए प्लेयर्स हैं तो बता दें कि फ्री फायर मैक्स में Daily और Weekly Rewards आते हैं। डेली रिवॉर्ड के तहत हर रोज प्लेयर को नए-नए रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। आज प्लेयर्स को डेली रिवॉर्ड के जरिए Armor Crate और गोल्ड कोइन्स पाने का मौका मिल रहा है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Daily Reward

Free Fire MAX Daily Reward हर रोज रिफ्रेश होते हैं। गेमर्स कुछ आसान से मिशन या टास्क पूरा करके इन रिवॉर्ड को पा सकते हैं। कुछ रिवॉर्ड तो बस लॉग इन करने पर ही मिल जाते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

लॉग इन रिवॉर्ड

आज प्लेयर्स को सिर्फ लॉग इन करने पर Armor Crate दिया जा रहा है। इसके अलावा, केवल फ्री फायर मैक्स में लॉग इन करके गेमर्स 40+4 BP EXP पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

गेम खेलने पर मिलेंगे ये रिवॉर्ड

  • 10 मिनट के लिए गेम खेलकर गेमर्स FF Token के साथ 30+3 BP EXP पा सकते हैं।
  • 20 मिनट गेम खेलने पर गेमर्स को 200 गोल्ड कोइन्स और 30+3 BP EXP मिलेंगे।
  • 30 मिनट गेम खेलकर गेमर्स गोल्ड रॉयल वाउचर्स और 60+6 BP EXP मिल रहे हैं।

अन्य रिवॉर्ड

  • BR Ranked में एक बार प्लेयर को गेम से बाहर करने या फिर असिस्ट करने पर 20 रैंक पॉइंट और 10+1 BP EXP मिल रहे हैं।
  • CS Ranekd में एक बार प्लेयर को गेम से बाहर करने या फिर असिस्ट करने पर 80 प्रोटेक्शन पॉइंट और 10+1 BP EXP मिल रहे हैं।

कैसे करें क्लेम?

  • डेली रिवॉर्ड देखने और उनके लिए क्लेम करने के लिए प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स
  • ओपन करके लेफ्ट साइड में Missions के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Daily Mission पेज ओपन हा जाएगा। यहां राइट साइड में सभी मिशन और रिवॉर्ड की लिस्ट होगी।
  • आप मिशन पूरा करके रिवॉर्ड के लिए दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।