Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Come and Dance इमोट, यहां से खरीदने पर होगी Diamond की बचत

Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। इस स्टोर में Come and Dance इमोट और Pumpkin Flames वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम आधे दाम में मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 08, 2025, 10:46 AM (IST)

Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। इस गेम में स्पेशल Come and Dance इमोट मिल रहा है, जिसे आधे दाम में अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ Tiger Claw बैकपैक, BP S12 Token और Pumpkin Flames वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम भी बहुत सस्ते में मिल रहे हैं। इन सभी को डेली स्पेशल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि यह फ्री फायर मैक्स का स्पेशल सेक्शन है। इसमें रेयर आइटम मिलते हैं, जिन्हें आम स्टोर से नहीं अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max के Daily Special सेक्शन को अपडेट कर दिया गया है। इस स्पेशल स्टोर में Come and Dance Emote आधे दाम में मिल रहा है। इसमें Tiger Claw बैकपैक, BP S12 Token और Pumpkin Flames वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम को भी हाफ रेट में उपलब्ध कराया गया है। इस स्टोर की खासियत है कि इसमें मिलने वाले सभी आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इससे गेमिंग आइटम को आधे डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Daily Special

1. Backpack-Tiger Claws की कीमत 399 डायमंड है, जिसे आप Daily Special स्टोर से आधे दाम यानी केवल 199 डायमंड में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

2. Stereo Noisemaker (Shoes) की कीमत 174 डायमंड है। डिस्काउंट से पहले इस आइटम की कीमत 349 डायमंड थी।

3. BP S12 Token का दाम 10 डायमंड है, मगर यह डेली स्पेशल में मात्र 5 डायमंड में मिल रहा है।

4. Crossroad idol Bundle की कीमत 1199 डायमंड है, जिसे आप डेली स्पेशल से 599 डायमंड में अनलॉक कर सकते हैं।

5. Pumpkin Flames Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रही है।

6. Come and Dance Emote डेली स्पेशल में 199 डायमंड की जगह 99 डायमंड में मिल रहा है। इसे भी आधे दाम में अनलॉक किया जा सकता है।

कैसे खरीदें आइटम

  • अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
  • होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको डेली स्पेशल सेक्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल विंडो ओपन होगी।
  • इसमें से आप जिस आइटम को अनलॉक करना चाहते हैं, उस पर टैप करें।
  • परचेज बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आइटम आपको मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।