Free Fire MAX का नया इवेंट, इमोट के साथ मिल रहे कई रिवॉर्ड

Free Fire MAX Champion's Walk Emote गेम में कई दिनों के लिए आया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 27, 2024, 03:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में यह इवेंट काफी दिनों तक चलेगा।
  • इवेंट में इमोट जैसे रिवॉर्ड मिल रहे हैं।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क नहीं करना है।

Free Fire MAX में समय-समय पर धमाकेदार इवेंट आते रहते हैं। इन इवेंट्स के जरिए गेमर्स रिवॉर्ड के तौर पर गन स्किन और इमोट जैसे कई आइटम पा सकते हैं। इन्हें आमतौर पर खरीदने के लिए बंड़ी संख्या में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी पड़ती है। इस कारण गेमर्स बेसब्री से इनका इंतजार करते हैं। हाल में लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में एक नया Champion's Walk Emote इवेंट आया है। इसमें गेमर्स को स्पेशल इमोट के साथ और भी कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट की पूरी डिटेल नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में फ्री Emote और Pets Skin पाने का मौका, आ गए आज के रिडीम कोड्स

Free Fire MAX Champion's Walk Emote

फ्री फायर मैक्स में Champion's Walk Emote इवेंट कल यानी 27 जुलाई, 2024 को शुरू हुआ है। यह इवेंट 12 दिन 13 घंटे तक चलेगा। इस इवेंट को गेम में एक faded wheel की तरह लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes For 22 September 2025: आज Emote, Pet और Gold मिल रहा FREE

रिवॉर्ड लिस्ट

रिवॉर्ड के तौर पर गेमर्स को इमोट के साथ-साथ क्यूब फ्रेगमेंट, Swagger Owmage weapon सेट, स्काईबोर्ड, सप्लाई क्रेट, क्रिकेट मास्टर बेट आदि आइटम मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Metallic Swordmaster बंडल पाने का मौका, आधे Diamonds में करे Claim

जैसा कि आपको पता है कि यह एक फेडेड व्हील है। इस कारण गेमर्स को प्राइज पूल में से पहले दो आइटम को हटाना होगा, जिसे वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद उन्हें स्पिन करना होगा। हर स्पिन की कीमत अलग होगी। हर स्पिन पर गेमर्स को एक अलग आइटम मिलेगा। वह आइटम दोबारा स्पिन पर रिपीट नहीं होगा।

स्पिन की कीमत

  • पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।
  • दूसरे स्पिन की कीमत 19 डायमंड है।
  • तीसरे स्पिन की कीमत 39 डायमंड है।
  • चौथे स्पिन की कीमत 69 डायमंड है।
  • पंचावें स्पिन की कीमत 99 डायमंड है।
  • छठे स्पिन की कीमत 149 डायमंड है।
  • सातवें स्पिन की कीमत 199 डायमंड है।
  • आठवें स्पिन की कीमत 499 डायमंड है।

प्लेयर्स को कुछ स्पेसिफिक संख्या में स्पिन करने पर ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। इनमें से Champion's Walk Emote पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपको प्राइज पूल में से दो आइटम हटाने होंगे। उसके बाद स्पिन करें।
  • स्पिन करने पर गेमर्स को रिवॉर्ड मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।