Free Fire Max में वेपन स्किन के साथ फ्री मिल रहे 3000 गोल्ड कॉइन, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Celebrate Holi Together इवेंट में शानदार वेपन स्किन के साथ 3000 गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं। इसके साथ ही आर्मर व सप्लाई क्रेट भी प्राप्त करने का चांस मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 11, 2025, 09:26 AM (IST)

Free Fire Max में होली (Holi 2025) के त्यौहार को ध्यान में रखकर Celebrate Holi Together इवेंट लाइव किया गया है। इस खास गेमिंग इवेंट 3 हजार गोल्ड कॉइन, रंग बरसे बैनर और Parang वेपन स्किन मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसके अलावा, इवेंट से आर्मर और सप्लाई क्रेट पाने का भी अवसर मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle पाएं फ्री, नया MOCO Store Live

Free Fire Max Celebrate Holi Together

गरेना फ्री फायर मैक्स Celebrate Holi Together इवेंट 16 मार्च 2025 तक लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स गेम में गेमिंग कॉइन कलेक्ट करके 3000 गोल्ड कॉइन, सप्लाई और आर्मर क्रेट पा सकते हैं। साथ ही, Rang Barse Banner को भी पाया जा सकता है। इन सभी आइटम के लिए कुछ टास्क को पूरा करना होगा, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है :- और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 21 April 2026: नए कोड मुफ्त में दिलाएंगे Skin-Emote आज, ऐसे करें यूज

टास्क 1. 1 गेमिंग कॉइन पाने के लिए लॉग-इन करना होगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

टास्क 2. 2 गेमिंग कॉइन के लिए अपने दोस्तों के साथ तीन बार BR/CS मैच खेलना होगा।

टास्क 3. दोबारा 2 गेमिंग कॉइन के लिए 5 बार अकेले BR/CS मैच खेलना होगा।

टास्क 4. अधिक कॉइन पाने के लिए BR/CS मैच में 3000 मीटर ट्रैवल करना होगा। साथ ही, 2000 डैमेज प्वाइंट भी प्राप्त करने होंगे।

कितने कॉइन पर क्या मिलेगा

  • 3 कॉइन रिडीम करके 500 गोल्ड कॉइन पा सकते हैं।
  • 7 कॉइन पर सप्लाई, आर्मर, लेग पॉकेट, बॉनफायर और एयर ड्रॉप ऐड में से एक आइटम मिलेगा।
  • 15 कॉइन को रिडीम करके 3000 गोल्ड कॉइन पाए जा सकते हैं।
  • 20 कॉइन पर Parang Tropical Menace स्किन मिल रही है।
  • 25 कॉइन यूज करने पर Rang Barse Banner पाया जा सकता है।

ऐसे पाएं रिवॉर्ड

1. अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. यहां Holi 2025 टैब पर क्लिक करें।

4. सेलिब्रेट होली टूगेदर इवेंट पर टैप करें और लिस्ट में जाकर टास्क पढ़ें।

5. गेम में टास्क परफॉर्म करने के बाद दोबारा इवेंट सेक्शन में जाएं।

6. अब क्लेम बटन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।