Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में मिल रही Bones Of Terror स्किन, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में शानदार Bones Of Terror स्किन मिल रही है। इससे वेपन की ताकत बढ़ती है। इसे पाने के लिए नीचे पूरी खबर पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2025, 10:26 AM (IST)
Free Fire Max में बंडल, गन स्किन, इमोट और लूट क्रेट जैसे गेमिंग आइटम मिलते हैं। इन सभी को पाने के लिए गेमिंग करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। इसे असली पैसे यूज करके खरीदा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि गेम में लाइव होने वाले मिशन से गेमिंग आइटम को पाया जा सकता है। हम आपको आज इस खबर में कुछ ऐसे मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पूरा करने पर Bones Of Terror वेपन स्किन ईनाम के तौर पर मिलेगी।
Free Fire Max Mission
Free Fire Max में डेली मिशन मिलते हैं। इन्हें पूरा करके बहुत कुछ पाया जा सकता है। आज बोन्स ऑफ टेरर स्किन मिल रही है। इसे पाने के लिए निम्नलिखित टास्क को पूरा करना होगा :
टास्क 1. 10 मिनट तक गेम खेलना होगा।
टास्क 2. 20 मिनट तक गेम खेलना होगा।
टास्क 3. 30 मिनट तक गेम खेलना होगा।
खबर में ऊपर बताए गए टास्क को पूरा करने पर वेपन स्किन के अलावा 200 गोल्ड कॉइन, FF टोकन, गोल्ड रॉयल वाउचर और BP Exp भी मिलेगा।
स्किन की खासियत
बोन्स ऑफ टेरर स्किन का इस्तेमाल MAC10 गन के साथ किया जा सकता है। इसके अप्लाई होने से वेपन की एक्सूरेसी और रीलोड स्पीड बढ़ जाएगी। इससे दुश्मन को जल्दी ढेर हो जाएगा और आपके जीतने का चांस बढ़ जाएगा।
कैसे क्लेम करें स्किन
फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम में मिशन के अलावा इवेंट भी लाइव किए जाते हैं। इनसे भी गेमिंग आइटम पाए जा सकते हैं, लेकिन इनके लिए डायमंड खर्च करने की जरूरत पड़ती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।