Free Fire Max प्लेयर्स के लिए खुशखबरी, आधे डायमंड में मिल रहा Blu Serpent Bundle आज

Free Fire Max Daily Special अपडेट हो गया है। इस स्पेशल स्टोर में आज Blu Serpent प्रीमियम बंडल मिल रहा है। इसके साथ GlooWall-Little Monster स्किन और White Sneakers जैसे आइटम्स भी मिल रहे हैं। इन सभी को आधे Diamonds में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 07, 2025, 09:28 AM (IST)

Free Fire Max बंडल लवर्स के लिए आज का दिन बहुत खास है। गेम में शानदार Blu Serpent प्रीमियम बंडल मिल रहा है। इससे आपके कैरेक्टर को यूनिक लुक मिलने के साथ अलग पहचान मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस प्रीमियम बंडल को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। यह गेम के पॉपुलर सेक्शन डेली स्पेशल का हिस्सा है। बता दें कि इस सेक्शन को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें मिलने वाले आइटम डिस्काउंटेड रेट पर मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire Max Daily Special

Free Fire Max का Daily Special लोकप्रिय सेक्शन है। इस खास सेक्शन हर दिन अपडेट किया जाता है। इसमें मिलने वाले आइटम्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे आइटम्स को आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है। गरेना का मानना है कि इस सेक्शन से गेमर्स का इंटरेस्ट गेम के प्रति बना रहता है। साथ ही, उन्हें समय-समय पर प्रीमियम आइटम्स पाने का चांस मिलता है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Daily Special Items

  • Blu Serpent बंडल की असली कीमत 1499 डायमंड है, मगर यह डेली स्पेशल में 749 डायमंड में मिल रहा है।
  • BP S4 Token Crate डेली स्पेशल में 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रही है।
  • GlooWall-Little Monster स्किन को डेली स्पेशल से 299 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 599 डायमंड है।
  • White Sneakers को डेली स्पेशल से 199 डायमंड की जगह 99 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
  • Parachute-Rebel Academy का असल प्राइस 99 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल में 49 डायमंड में उपलब्ध कराया गया है।
  • Wraith Patrol Weapon Loot Crate को 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

कैसे खरीदें डेली स्पेशल से आइटम ?

1. अपने Android फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।

2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको डेली स्पेशल मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।

4. अब आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल ओपन हो जाएगा।

5. यहां से आप अपनी पसंद के किसी भई आइटम को खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।